मण्डी : विद्युत उपभोक्ताआंे के लिए स्वयं बिल बनाने की सुविधा

वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता, विद्युत मंडल, मंडी, मनोज पुरी ने सूचित किया है कि कोरोना महामारी के दृष्टिगत कोरोना कर्फ्यू के चलते मंडी शहर के विद्युत उपभोक्ताओं को अगले महीने विद्युत बिल का इकटठा भुगतान करना पड़ेगा । उन्होंने बताया कि इस समस्या को ध्यान में रखते हुए विभाग ने विभागीय वेबसाईट में उपभोक्ता को अपना बिल बनाने की सुविधा प्रदान की है, जिसके लिए उपभोक्ता डब्लयूडब्लयूडब्लयूडॉटएचपीएसईबीएलडॉटइन (www.hpsebl.in)पर क्लिक करें । इसके उपरांत बिल बनाने के लिए अपने 12 नम्बर के उपभोक्ता आईडी को लिख कर अनेबल करने के साथ ही अपना नाम व इनस्टालेशन नम्बर जांच लेने के बाद स्क्रीन पर उपर लिखे जनरल बिल में क्लिक करें । मीटर से सही रीडिंग देख कर डाले, ध्यान रहे यह रीडिंग सही हो और पुरानी रीडिंग से कम न हो । इसके बाद उपभोक्ता वियू ऑपशन में क्लिक करके अपना बिल देख सकते हैं और अंत में पे बिल के ऑपशन पर क्लिक करके यहां से बिल की अदायगी कर सकते हैं ।

Recent Posts

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 hours ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 hours ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

5 hours ago

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

9 hours ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

11 hours ago

Hamirpur News:एसआईआर की प्रक्रिया को गहनता के साथ समझें बीएलओ और पर्यवेक्षकनादौन में दो दिवसीय प्रशिक्षण

 विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…

12 hours ago