Treding News

Mandi News: स्पेशल चाइल्ड हंट प्रतियोगिता में  पूरे प्रदेश के दिव्यांग प्रतिभागी ले सकेंगे भागसेरी मंच की सांस्कृतिक संध्याओं में दिव्यांगजनों को अलग से मंच देने की विशेष पहल

बागवानी विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश उपोष्णकटिबंधीय बागवानी, सिंचाई एवं मूल्य संवर्धन परियोजना ‘एचपी शिवा’ के अंतर्गत विकास खंड बल्ह के तमरोह क्लस्टर में एक विशाल पौधारोपण अभियान सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम के अध्यक्ष लाल सिंह कौशल बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए।


प्रमुख उपलब्धियां और विभाग की सराहना
लाल सिंह कौशल ने विभाग की कार्यक्षमता की सराहना करते हुए कहा कि मात्र दो माह के भीतर इस भूमि को बागवानी के योग्य बनाना एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने दो माह पहले इस क्लस्टर के भूमि विकास कार्य का निरीक्षण किया था और विभाग को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए थे। विभाग ने उनके निर्देशों का पालन करते हुए 18 हेक्टेयर क्षेत्र में पौधारोपण अभियान की शुरुआत कर दी है।


तकनीकी सत्र और जागरूकता
शिविर के दौरान उद्यान उप-निदेशक डॉ. संजय गुप्ता ने किसानों को जापानी फल की खेती के महत्व और इसकी व्यावसायिक संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विशेषज्ञों द्वारा क्लस्टर के लाभार्थियों को फलदार पौधों को लगाने की सही वैज्ञानिक विधि का जीवंत प्रदर्शन भी किया गया।


कार्यक्रम के दौरान विभाग ने किसानों को उन्नत किस्म के पौधे वितरित किए और विश्वास दिलाया कि सिंचाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जलशक्ति विभाग के साथ मिलकर कार्य किया जा रहा है ताकि इस क्लस्टर को मॉडल के रूप में विकसित किया जा सके।


इस अवसर पर डॉ. संजय गुप्ता, उप-निदेशक उद्यान, डॉ. राजेश शर्मा, विषयवाद विशेषज्ञ, डॉ. उषा, विषयवाद विशेषज्ञ, डॉ. शिवाली, उद्यान विकास अधिकारी सहित जलशक्ति विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Kangra News : कांगड़ा में राज्य स्तरीय युवा आदान–प्रदान कार्यक्रम का उद्घाटन

कांगड़ा, 2 फरवरी: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत, कांगड़ा द्वारा…

20 hours ago

Shimla News: केंन्द्रीय बजट 2026-27 हिमाचल के लिए निराशाजनक और अन्यायपूर्णराजस्व घाटा अनुदान बंद करना संघीय ढांचे पर प्रहार

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा…

2 days ago

Una News: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली हल्के में आयोजित हुए धार्मिक आयोजनों में की शिरकत

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (रविवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गोन्दपुर, दुलेहड़,…

2 days ago

Una News:नगनोली में 38वें मेजर छज्जू राम लॉ मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत नगनोली में आयोजित 38वें मेजर छज्जू…

2 days ago

Una News: महिला आईटीआई ऊना ने निकाली सड़क सुरक्षा नियमों पर जागरूकता रैली, उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी

सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से आज(गुरुवार) को महिला…

5 days ago