Categories: देश

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार आज, अशोक चव्हाण व अमित देशमुख बनेंगे मंत्री

बई, जेएनएन। Maharashtra Cabinet Expansion महाराष्ट्र सरकार अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सरकार में शामिल हुए नये मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार (30 दिसंबर) को होगा। कांग्रेस ने अपने मंत्रियों की सूची जारी कर दी है, सूची के अनुसार अशोक चव्हाण, केसी पाडवी, विजय वादी तिवारी, अमित देशमुख, सुनील केदार, यशोमति ठाकुर, वर्षा गायकवाड़, असलम शेख, सतेज पाटिल और विश्वजीत कदम आज महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पद की शपथ लेंगे। मिली जानकारी के अनुसार 36 नये मंत्रियों को उद्धव ठाकरे मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। 

मुंबई में शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 1 बजे होगा। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के स्थान पर । महाराष्ट्र विधानसभा भवन के प्रांगण में किया जाएगा। ज्ञात हो कि मंत्रियों की लिस्ट के फाइनल न होने की वजह से मंत्रिमंडल विस्तार टलता रहा है। आज होने वाले विस्तार पर सबकी नजर इस बात पर टिकी हुई है कि एनसीपी से डिप्टी सीएम का चेहरा कौन होगा और क्या कांग्रेस को उप मुख्यमंत्री का पद मिल सकेगा? एनसीपी नेता अजित पवार को लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है। गौरतलब है कि बीते दो सप्ताह से शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस से जुड़े महा विकास अगाड़ी ने नेताओं ने मंत्रिमंडल विस्तार योजनाओं को अंतिम रूप देने के लिए कई बैठकों का आयोजन किया था। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के अलावा महा विकास अगाड़ी गठबंधन सरकार में सिर्फ छह कैबिनेट मंत्री हैं जिनमें तीनों दलों में से दो-दो मंत्री शामिल है। सोमवार (30 दिसंबर) को लगभग 36 नये मंत्रियों की कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्री रैंक के मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है। महाराष्ट्र के मंत्री और कांग्रेस नेता बाला साहेब थोराट के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह के लिए सूची को अंतिम रूप दिया जा चुका है। सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को राजस्व मंत्रालय मिलने की संभावना है। महाराष्ट्र के राज्यपाल बी.एस. कोशियारी दिन में शपथ दिलाएंगे।  ज्ञात हो कि एक माह पहले 28 नवंबर को शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शिवाजी पार्क में शपथ ली थी, उनके साथ 6 मंत्रियों ने भी शपथ ली थी। एनसीपी से छगन भुजबल और जयंत पाटिल, कांग्रेस से बालासाहेब थोराट और नितिन रावत और शिवसेना से एकनाथ शिंदे और सुभाष देसाई थे। पहले ऐसी आशंका जतायी जा रही थी कि मंत्रिमंडल का विस्तार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले होगा लेकिन वो न हो सका। उसके पश्चात 23 दिसंबर को शपथ विधि की तारीख तय की गई थी लेकिन तब भी मंत्रिमंडल का विस्तार टल गया।

Share
Published by

Recent Posts

Sirmour News:सिरमौर में जल जीवन मिशन के तहत 1 लाख की 21 हज़ार पेयजल कनेक्शन जरी

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज नाहन विकास खंड के सैनवाला में जल जीवन मिशन…

7 hours ago

Kinnaur News: रिकांगपिओ में तीन दिवसीय जनगणना–2027 प्रशिक्षण शिविर का समापन

उपायुक्त किन्नौर ‌ डॉ अमित कुमार शर्मा ने आज यहां ‌ तीन दिवसीय जनगणना–2027 के प्रथम…

11 hours ago

Una News:जनगणना के आंकड़े सरकार की नीतियों और योजनाओं के निर्धारण की आधारशिला: जतिन लाल

जनगणना देश का सबसे महत्वपूर्ण सांख्यिकीय कार्य है, जिसके आंकड़े विकास योजनाओं की आधारशिला तैयार…

13 hours ago

Himachal Pradesh: राज्यपाल से नौणी और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति ने भेंट कीं

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के कुलपति प्रो.…

13 hours ago

Hamirpur News: विकास कार्यों के निरीक्षण के लिए बिझड़ी के गांवों में पहुंचीं डीसी गंधर्वा राठौड़

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को विकास खंड बिझड़ी के कई गांवों का दौरा करके…

14 hours ago

Himachal News: मुख्यमंत्री ने तीन साल सदन के भीतर और बाहर झूठ बोलकर ही बिताए: जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा ने पिछले तीन वर्षों…

14 hours ago