Bharat

Ludhiana News: हिमाचली संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने में अहम भूमिका निभा रही है हिमाचल प्रांतीय सभा : राजीव राणा

हिमाचल प्रांतीय सभा द्वारा रजि ग्यासपुरा, लुधियाना में आयोजित सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम ने प्रवासी हिमाचली समाज को अपनी जड़ों, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का सराहनीय कार्य किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जसपुरा ब्लॉक के अध्यक्ष श्री श्याम लाल डोगरा ने की।

हिमाचल प्रदेश असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (केकेसी) के प्रदेश चेयरमैन राजीव राणा ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कहा कि प्रवासी हिमाचलियों के बीच हिमाचली संस्कृति, लोक परंपराओं और धार्मिक आस्थाओं को जीवंत बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, संस्कार और सामाजिक मूल्यों से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं।

राजीव राणा ने कहा कि हिमाचली संस्कृति भाईचारे, मेहनत, सादगी और समरसता की प्रतीक है, और हिमाचल प्रांतीय सभा जैसे संगठन इसे सहेजने और आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सहित देश के विभिन्न हिस्सों में रह रहे हिमाचली प्रवासी समाज ने अपनी मेहनत और संस्कारों से एक अलग पहचान बनाई है, जिसे बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के उपरांत प्रांतीय सभा द्वारा माँ के जागरण का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक चेतना का अद्भुत संगम देखने को मिला। माँ के जागरण के साथ पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा और सामाजिक एकता का संदेश प्रसारित हुआ।

कार्यक्रम में डिम्पल राणा (अध्यक्ष, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा पंजाब), राजेश रत्न भारद्वाज (अध्यक्ष, हिमाचल परिवार संगठन), अशोक ठाकुर (जिला अध्यक्ष, हिमाचल प्रांतीय सभा), अनिल डोगरा (महासचिव) सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में प्रवासी हिमाचली समाज के लोग उपस्थित रहे।

अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों, सहयोगियों और उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया गया।

Neha Sharma

Recent Posts

Kangra News : कांगड़ा में राज्य स्तरीय युवा आदान–प्रदान कार्यक्रम का उद्घाटन

कांगड़ा, 2 फरवरी: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत, कांगड़ा द्वारा…

1 day ago

Shimla News: केंन्द्रीय बजट 2026-27 हिमाचल के लिए निराशाजनक और अन्यायपूर्णराजस्व घाटा अनुदान बंद करना संघीय ढांचे पर प्रहार

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा…

2 days ago

Una News: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली हल्के में आयोजित हुए धार्मिक आयोजनों में की शिरकत

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (रविवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गोन्दपुर, दुलेहड़,…

2 days ago

Una News:नगनोली में 38वें मेजर छज्जू राम लॉ मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत नगनोली में आयोजित 38वें मेजर छज्जू…

2 days ago

Mandi News: स्पेशल चाइल्ड हंट प्रतियोगिता में  पूरे प्रदेश के दिव्यांग प्रतिभागी ले सकेंगे भागसेरी मंच की सांस्कृतिक संध्याओं में दिव्यांगजनों को अलग से मंच देने की विशेष पहल

बागवानी विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश उपोष्णकटिबंधीय बागवानी, सिंचाई एवं मूल्य संवर्धन परियोजना 'एचपी शिवा' के…

4 days ago