https://www.tatkalsamachar.com/?p=2566

नई दिल्ली, एजेंसियां।Lockdown Extension, ओडिशा सरकार ने गुरुवार को कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया। ऐसा करने वाला ओडिषा पहला राज्य बन गया है। इसके साथ ही ओडिशा में शैक्षणिक संस्थानों को 17 जून तक बंद कर दिया गया है।यह निर्णय आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान लिया गया। कोविड-19 के बढ़ते प्रसार के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल तक 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया है। ओडिशा मंत्रिमंडल ने इस लॉकडाउन को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार से सिफारिश की है।

इन सबके बीच अब सवाल गहराने लगा है कि क्या अब बाकी राज्यों में भी लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई जाएगी। इस बीच बुधवार को अधिकतर राज्यों ने अपना रुख साफ कर दिया कि लॉकडाउन बढ़ना चाहिए। संभावना है कि 11 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक के बाद लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा हो सकती है। केंद्र सरकार कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन का सख्ती से पालन करना जरूरी मान रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये संसद में सभी दलों के फ्लोर लीडर्स के साथ बैठक की। इस बैठक में पीएम मोदी ने कहा, यह हमारे लोकतंत्र की रचनात्मक और सकारात्मक राजनीति को दर्शाती है। करीब पौने चार घंटे चली बैठक के आखिर में अपनी बात रखते हुए पीएम ने लॉकडाउन बढ़ाने का संकेत दिया। माना जा रहा है कि यह विस्तार डेढ़ से दो हफ्ते का हो सकता है। उन्होंने साफ किया कि कोरोना के पूर्व और बाद की स्थिति एक समान नहीं रहेगी। यह बड़ा संकट है और देश को एकजुट होकर लड़ना पड़ेगा। 

Share:

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *