Kullu: DC appeals to district residents to be cautious
बुधवार व वीरवार को भारी वर्षा की चेतावनी मौसम विभाग ने 19 और 20 मई को प्रदेश के अधिकांश भागों में आॅरेंज अलर्ट यानि भारी वर्षा की चेतावनी दी है। इसी के मद्देनजर उपायुक्त डाॅ. ऋचा वर्मा ने जिलावासियों को आवश्यक एतिहात बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग ने 21 से 23 मई के बीच भी जिला के विभिन्न भागों में वर्षा व ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया है। डाॅ. ऋचा वर्मा ने जिलावासियों को विशेषकर बुधवार और वीरवार को नदी-नालों व ऊंचे इलाकों की ओर रूख न करने को कहा है। उन्होंने सभी नागरिकों से रात्रि के समय वाहन न चलाने और पहाड़ी की ओर वाहन पार्क न करने की भी चेतावनी दी है। उन्होंने जिलावासियों से सैलानियों को भी इस चेतावनी के बारे में जानकारी प्रदान करने को कहा है। उन्होंने वर्षा व बर्फबारी के दौरान अटल टनल के दोनों छोर की ओर रूख करने से परहेज करने को कहा है। उपायुक्त ने लोगों से अपील की है कि जिला में कोरोना कफ्र्यू भी जारी है जिसके चलते अत्यावश्यक कार्यों के लिए ही घरों से बाहर निकलने की अनुमति है। इसलिये आम जन की सुरक्षा के लिए यह जरूरी है कि अगले दो दिनों के दौरान लोग अपने घरों में ही रहें। पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधियों से भी अपील की है कि अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखें और किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा की स्थिति में तुरंत जिला प्रशासन अथवा 1077 पर सूचित करें। मौसम विभाग के अनुसार 24 मई को मौसम साफ रहेगा।
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…