Bharat

Kangra News: राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस पर प्रागपुर में होगा भव्य आयोजनमुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू होंगे मुख्य अतिथि

 हिमाचल प्रदेश के राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस के अवसर पर इस वर्ष एक भव्य और गरिमामय समारोह का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र), प्रागपुर के खेल मैदान में किया जाएगा। इस राज्य स्तरीय समारोह में माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
यह जानकारी उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने आज सोमवार को उपायुक्त कार्यालय स्थित एनआईसी सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। बैठक में राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
उपायुक्त ने कहा कि समारोह के सफल एवं सुचारू आयोजन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें तथा सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण की जाएं। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, मंच सज्जा, आमंत्रण, पेयजल, स्वच्छता, विद्युत, चिकित्सा सुविधाओं एवं अन्य प्रबंधों को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि समारोह के दौरान पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी एवं एनएसएस कैडेट्स की टुकड़ियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया जाएगा। इसके उपरांत मुख्यमंत्री प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे।
राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह के दौरान पुलिस विभाग के सांस्कृतिक दल एवं प्रदेश के विभिन्न जिलों से आमंत्रित सांस्कृतिक दलों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार, एडीएम शिल्पी बेक्टा, पुलिस अधीक्षक देहरा मयंक चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Vivek Sood

Share
Published by
Vivek Sood

Recent Posts

Kangra News : कांगड़ा में राज्य स्तरीय युवा आदान–प्रदान कार्यक्रम का उद्घाटन

कांगड़ा, 2 फरवरी: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत, कांगड़ा द्वारा…

1 day ago

Shimla News: केंन्द्रीय बजट 2026-27 हिमाचल के लिए निराशाजनक और अन्यायपूर्णराजस्व घाटा अनुदान बंद करना संघीय ढांचे पर प्रहार

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा…

2 days ago

Una News: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली हल्के में आयोजित हुए धार्मिक आयोजनों में की शिरकत

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (रविवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गोन्दपुर, दुलेहड़,…

2 days ago

Una News:नगनोली में 38वें मेजर छज्जू राम लॉ मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत नगनोली में आयोजित 38वें मेजर छज्जू…

2 days ago

Mandi News: स्पेशल चाइल्ड हंट प्रतियोगिता में  पूरे प्रदेश के दिव्यांग प्रतिभागी ले सकेंगे भागसेरी मंच की सांस्कृतिक संध्याओं में दिव्यांगजनों को अलग से मंच देने की विशेष पहल

बागवानी विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश उपोष्णकटिबंधीय बागवानी, सिंचाई एवं मूल्य संवर्धन परियोजना 'एचपी शिवा' के…

4 days ago