Illegal liquor : अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई में 708 पेटियां जब्त

राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त यूनुस ने बताया कि विधानसभा चुनावों के अंतर्गत सभी जिला प्रभारियों, जोनल कलेक्टर्स, प्रवर्तन प्रभारियों को अवैध शराब की बिक्री के संबंध में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। शराब की दुकानों एवं मद्य निर्माण परिसरों का नियमित निरीक्षण करने एवं अवैध तथा कच्ची शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाने के भी निर्देश दिए गए हैं।    
                                
उन्होंने बताया कि पिछले 48 घण्टों में कार्यबल ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए शराब की 708 पेटियां जब्त करके दोषियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की है।  

राजस्व जिला बद्दी में कार्यबल ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए  हरिपुर कोटला मार्ग बरोटीवाला में अंग्रेजी शराब की 100 पेटी (फॉर सेल इन चंडीगढ़/पंजाब) को कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की है ।

आयुक्त ने बताया कि प्रदेश में आदर्श चुनाव संहिता लागू होने के बाद विभाग द्वारा भारी मात्रा में कच्ची शराब को नष्ट किया गया है। https://www.tatkalsamachar.com/ops-bjp-congress-election/ उन्होंने कहा कि सीमावर्ती इलाकों के नोडल अधिकारियों के साथ रणनीति बनाकर अवैध शराब पर सख्त कार्रवाई की जा रही हैं ।      
                     
उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा शराब के प्रति जीरो टॉलरेन्स की नीति अपनाते हुए प्रदेश में सीमावर्ती इलाकों से अवैध शराब की तस्करी को रोकने में सफलता प्राप्त की है और प्रदेश के विभिन्न भागों में कार्यबल ने #423 liters of raw liquor 423 लीटर कच्ची शराब को नियमानुसार नष्ट किया है तथा 708 पेटियां कब्जे में लेकर कार्रवाई की है।

उन्होंने कहा कि शराब की किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध टोल फ्री नंबर 1800-180-8062, ईमेल-vselection2022@mailhptax  या व्हाट्सएप नम्बर-9418611339 पर शिकायत की जा सकती है।
xsh_814e891

Recent Posts

Election: आपातकाल संविधान की हत्या थी, कांग्रेस और इंदिरा गांधी इसके जिम्मेदार हैं : जयराम ठाकुर

पंचायत और स्थानीय निकायों के चुनाव रोककर मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास…

6 days ago

Transport Pensioners: परिवहन निगम के पेंशनरों को तीन वर्षों में 239.45 करोड़ और कर्मचारियों को 74.39 करोड़ के वित्तीय लाभ प्रदान

परिवहन विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार कर्मचारियों के कल्याण…

1 week ago

BJP : 300 यूनिट फ्री बिजली के गारंटी देकर सत्ता में  आई सुक्खू सरकार प्रदेशवासियों को दे रही बिजली  के झटके : जयराम

प्रदेश में अपराध चरम पर और पुलिस आपस में "घर-घर"  खेल रहीआईएएस अधिकारियों के बाद…

2 weeks ago

Himachal Government: हिमाचल सरकार ने एनजेडसी की स्थायी समिति की बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए

उत्तरी क्षेत्रीय परिषद् (एनजेडसी) की स्थायी समिति की 22वीं बैठक आज यहां आयोजित की गई,…

2 weeks ago

Maharana Pratap’s: महाराणा प्रताप का साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति आज भी कर रहे हैं पीढ़ियों को प्रेरितः मुख्यमंत्री

युवाओं से त्याग, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने का आह्वानमहाराणा प्रताप इंटरनेशनल पब्लिक…

2 weeks ago