मोदी कैबिनेट से हरसिमरत कौर का इस्तीफा, कृषि संबंधी बिल लोकसभा से हुआ पास

[metadata element = “date”]

कृषि संबंधी विधेयक लोकसभा से पास होने के बाद भी मोदी सरकार की टेंशन कम होने का नाम नहीं ले रही है. विपक्षी दलों और किसानों के साथ-साथ अब तो मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए के सहयोगी दल भी कृषि विधेयक के खिलाफ आवाज ही बुलंद नहीं कर रहे बल्कि साथ भी छोड़ रहे हैं. केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने गुरुवार को मोदी कैबिनेट से कृषि संबंधी विधेयकों का विरोध करते हुए इस्तीफा दे दिया है और इसे किसान विरोधी बताया है. 

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने लोकसभा में इन विधेयकों को किसान विरोधी कदम बताया और कहा कि उनकी पार्टी की एकमात्र मंत्री इस्तीफा दे देंगी. इसके फौरन बाद हरसिमरत कौर ने इस्तीफे का ऐलान कर दिया. हरसिमरत कौर बादल ने कहा,’मैंने किसान विरोधी कृषि अध्यादेशों और कानून के विरोध में केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है. मैं उस सरकार का हिस्सा नहीं रहना चाहती जो किसानों की आशंकाओं को दूर किए बिना कृषि क्षेत्र से जुड़े विधेयक लेकर आई. किसानों के साथ उनकी बेटी और बहन के रूप में खड़े होने का गर्व है.’ इस्तीफे के बाद उन्होंने ने कहा कि हजारों किसान सड़कों पर हैं. मैं उस सरकार का हिस्सा नहीं रहना चाहती जो कि किसानों की परेशानियों का हल सुझाए बिना ही सदन में बिल पास करा लेती है.

Recent Posts

Hamirpur News:राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डॉ. एसपी कत्याल ने जिले भर में किए निरीक्षण

राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डॉ. एसपी कत्याल ने हमीरपुर जिले में अपने चार दिवसीय…

2 hours ago

Kangra News:केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर के गुब्बर में 2 करोड़ की लागत से बनने वाले सोलर पावर प्लांट का किया शिलान्यास

विधानसभा उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने आज शुक्रवार को शाहपुर…

2 hours ago

Hamirpur News:हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक नवोन्मेषी पहल

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर. एस. बाली ने आज यहां पत्रकार-वार्ता में…

3 hours ago

Una News:राज्य स्तरीय हरोली उत्सव 11 से 14 अप्रैल तक, भव्य शोभायात्रा से होगा आगाज

राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 का आयोजन इस वर्ष 11 से 14 अप्रैल तक हरोली-रामपुर पुल…

9 hours ago

Kangra News:हुनर को सलाम: पारंपरिक शाल बुनाई की कला को जीवित रखे हुए हैं रामलाल

आज के दौर में जब अधिकतर युवा आधुनिक रोजगार और तकनीकी क्षेत्रों की ओर आकर्षित…

10 hours ago

Shimla News:मुख्यमंत्री ने आईजीएमसी में न्यूक्लियर मेडिसिन ब्लॉक का उद्घाटन किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज, शिमला में न्यूक्लियर मेडिसिन…

11 hours ago