मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा महिलाओं के लिए आयोजित 14 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को संपन्न हो गया। इस शिविर में 28 महिलाओं को खिलौने (सॉफ्ट टॉयज) बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
 शिविर के समापन अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के सर्कल कार्यालय हमीरपुर के प्रमुख नीरज कुमार आनंद अपनी धर्मपत्नी सहित मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि आरसेटी के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं अपने उद्यम स्थापित कर सकती हैं। स्वयं सहायता समूहों का गठन करके भी महिलाएं अपना उद्यम या कारोबार चला सकती हैं। इसमें आरसेटी और विभिन्न बैंक भी उनकी भरपूर मदद करेंगे। नीरज कुमार आनंद ने महिलाओं को बैंकों की ऋण योजनाओं, बीमा योजनाओं, अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तथा डिजिटल बैंकिंग के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने प्रधानमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना और अटल पेंशन योजना का लाभ उठाने की अपील भी की।
इससे पहले, संस्थान के निदेशक अजय कतना ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों, ट्रेनरों, मूल्यांकनकर्ताओं और प्रतिभागियों का धन्यवाद किया तथा संस्थान की विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। इस अवसर पर शिविर के मूल्यांकनकर्ता सोमदत्त शर्मा, नीलम राणा, फैकल्टी मैंबर संजय हरनोट, ट्रेनर पुष्पा देवी और अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे। 

Share:

administrator

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *