Hamirpur News : भारत निर्वाचन आयोग के सामान्य पर्यवेक्षक चंद्रभूषण त्रिपाठी ने दिए निर्देश

विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के उपचुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सामान्य पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त वरिष्ठ आईएएस अधिकारी चंद्रभूषण त्रिपाठी ने जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति (एमसीएमसी) के सदस्यों और निगरानी टीमों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा सोशल मीडिया में राजनीतिक विज्ञापनों एवं पेड न्यूज के संदिग्ध मामलों पर कड़ी नजर रखें तथा प्रतिदिन निर्धारित प्रपत्र पर रिपोर्ट भेजें। वीरवार को जिला स्तरीय एमसीएमसी के निगरानी कक्ष तथा सी-विजिल ऐप के कंट्रोल रूम के औचक निरीक्षण के दौरान सामान्य पर्यवेक्षक ने ये निर्देश दिए।
चंद्रभूषण त्रिपाठी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार आदर्श आचार संहिता की अवधि के दौरान इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया में ऑडियो-विजुअल राजनीतिक विज्ञापन एवं संदेश प्रसारित करने के लिए एमसीएमसी की पूर्व अनुमति एवं सर्टिफिकेशन अनिवार्य है। इसके अलावा मतदान से एक दिन पहले या मतदान के दिन प्रिंट मीडिया में विज्ञापन प्रकाशित करने के लिए भी एमसीएमसी की अनुमति आवश्यक है।
सामान्य पर्यवेक्षक ने कहा कि राजनीतिक विज्ञापनों और पेड न्यूज से संबंधित खर्चे को भी उम्मीदवार के चुनावी खर्च में शामिल किया जाता है। इसलिए, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया की निगरानी में कोई भी कोताही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विज्ञापनों और पेड न्यूज के अलावा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों की निगरानी के लिए भी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया पर नजर आवश्यक है।
जिला स्तरीय एमसीएमसी के निगरानी कक्ष के बाद सामान्य पर्यवेक्षक ने सी-विजिल ऐप के नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण भी किया। https://tatkalsamachar.com/dehra-news-hoshiar-singh/उन्होंने विभिन्न उड़न दस्तों, स्टैटिक सर्विलांस टीमों, वीडियो व्यूइंग टीम और अन्य टीमों द्वारा अभी तक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भी ली।
इस अवसर पर एसडीएम एवं हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार सोनी और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। https://youtu.be/tdBNrxA0bQY?si=kqZzaBTurSiXouvU
फोटो कैप्शन: जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति (एमसीएमसी) का निरीक्षण करते भारत निर्वाचन आयोग के सामान्य पर्यवेक्षक चंद्रभूषण त्रिपाठी।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

1 day ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

2 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago