Treding News

Hamirpur News: प्राकृतिक खेती को अपनाकर बढाएं अपनी आय : कमलेश ठाकुरजसाई में आतमा परियोजना की किसान गोष्ठी में विधायक ने किसानों से की अपील

कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आतमा) हमीरपुर ने मंगलवार को नादौन उपमंडल के गांव जसाई में एक किसान गोष्ठी आयोजित की, जिसकी अध्यक्षता देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने की।


 इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित क्षेत्र के किसानों को संबोधित करते हुए कमलेश ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण एवं प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण आर्थिकी को मजबूत करने के लिए भी कई सराहनीय निर्णय लिए हैं। इनमें प्राकृतिक खेती को विशेष रूप से प्रोत्साहित करना भी शामिल है।
 उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश, पूरे देश में ऐसा पहला राज्य है, जिसने प्राकृतिक खेती से तैयार की जाने वाली फसलों के लिए अलग से उच्च दाम निर्धारित किए हैं। दूध के मूल्य में भी रिकॉर्ड वृद्धि की गई है। प्रदेश सरकार के इन फैसलों का मकसद ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आर्थिक दृष्टि से सुदृढ़ करना है। उन्होंने क्षेत्र के किसानों से आग्रह किया कि वे प्राकृतिक खेती को अपनाकर स्वयं के लिए शुद्ध अन्न तैयार करें तथा अपनी आय में भी वृद्धि करें।


 कमलेश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कई सरकारी स्कूलों को सीबीएसई का दर्जा प्रदान किया है। इससे गरीब परिवारों के बच्चे भी अपने घर के पास ही बेहतरीन शिक्षा ग्रहण करने में सक्षम होंगे। उन्होंने कहा कि नादौन विधानसभा क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रति क्षेत्र की जनता के अपार स्नेह के कारण ही यह संभव हो रहा है। उन्होंने क्षेत्र के किसानों को विभिन्न सब्जियों के बीज भी वितरित किए।


 इस अवसर पर एपीएमसी हमीरपुर के अध्यक्ष अजय शर्मा ने भी किसानों को संबोधित किया और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इससे पहले, आतमा परियोजना हमीरपुर के परियोजना निदेशक राकेश धीमान ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों, सभी वक्ताओं और किसानों का स्वागत किया तथा जिला हमीरपुर में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों और इस क्षेत्र में विभिन्न उपलब्धियों की जानकारी दी। उप परियोजना निदेशक राजेश शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद, पशु चिकित्सक संदीप पाटिल, एचडीओ शिप्रा बरवाल और अन्य अधिकारियों ने भी किसानों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। कार्यक्रम में एसडीएम निशांत शर्मा, अन्य अधिकारी, कांग्रेस के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

Vivek Sood

Share
Published by
Vivek Sood

Recent Posts

Mandi News:जिला मंडी में एचपीवी टीकाकरण अभियान 29 मार्च से, 14 वर्ष आयु वर्ग की 8427 बालिकाएं होंगी लाभान्वित)

 जिला मंडी में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान 29 मार्च से प्रारंभ होगा। अभियान…

4 hours ago

Hamirpur News:होली उत्सव में ग्रामीण महिलाओं के लिए आयोजित होंगी कई गतिविधियां

 राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर-2026 में ग्रामीण महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की…

5 hours ago

Shimla News:ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज़ में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए बेसिक लाइफ सपोर्ट प्रशिक्षण आयोजित

शिमला | 24 फरवरी 2026ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज़ में विद्यालय परिसर को अधिक सुरक्षित…

8 hours ago

Shimla News:आयुष अस्पताल में फिज़ियोथेरेपी शिविर का सफल आयोजन

आयुष अस्पताल द्वारा आज एक दिवसीय निःशुल्क फिज़ियोथेरेपी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें…

2 days ago