Bharat

Hamirpur News:विकास कार्यों के निरीक्षण के लिए बिझड़ी के गांवों में पहुंचीं डीसी गंधर्वा राठौड़

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को विकास खंड बिझड़ी के कई गांवों का दौरा करके विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने गांव सौर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत स्थानीय महिला स्वयं सहायता समूह को आवंटित की गई फूड वैन का निरीक्षण किया और समूह की सदस्य महिलाओं से बातचीत की।
 उन्होंने ग्राम पंचायत सोहारी के गांव मंगलोटी में सामुदायिक भवन, निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय के परिसर तथा पार्क के कार्यों का भी जायजा लिया और अधिकारियों को इन कार्यों में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने गांव डुढार में मनरेगा कनवर्जेंस से निर्मित आंगनवाड़ी भवन और रास्ते का निरीक्षण भी किया तथा स्थानीय लोगों से विभिन्न विकास कार्यों के बारे में फीडबैक लिया।
 उन्होंने ग्राम पंचायत ननावां और पटेरा में पंचायत भवनों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की तथा इन भवनों में आम लोगों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक प्रावधान करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने ग्राम पंचायत दंदवीं में भी मनरेगा के तहत करवाए जा रहे कार्यों के बारे में भी ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों तथा स्थानीय लोगों से विस्तृत जानकारी ली।
 उपायुक्त ने जल शक्ति विभाग द्वारा 8 से 22 मार्च तक मनाए जा रहे जल महोत्सव के अंतर्गत आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा भी की तथा दियोटसिद्ध के निकट स्थित विभाग की पेयजल योजना का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभाग के अधिकारियों को पेयजल की गुणवत्ता एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्याड़ का निरीक्षण भी किया और शिक्षकों से इस स्कूल की उपलब्धियों की जानकारी ली।
 इस दौरान विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए उपायुक्त ने ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों से कहा कि मनरेगा कनवर्जेंस से स्थानीय स्तर पर कई बड़े विकास कार्य किए जा सकते हैं। इस दिशा में विशेष प्रयास किए जाने चाहिए।
 इस अवसर पर बीडीओ राजेश शर्मा, एसडीओ सुमेश शर्मा, कनिष्ठ अभियंता देशराज, रजनीश कुमार, राजपाल शर्मा और अन्य अधिकारियों ने उपायुक्त को विभिन्न विकास कार्यों की ताजा स्थिति से अवगत करवाया।

Vivek Sood

Recent Posts

Mandi News:सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित

जिला प्रशासन मंडी द्वारा सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए “भविष्य सेतु”…

4 minutes ago

Bilaspur News:कहलूर लोकोत्सव-2026 का हुआ भव्य आगाज़, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला-2026 के अवसर पर आज तीन दिवसीय कहलूर लोकोत्सव शुरू हुआ। उपायुक्त…

24 minutes ago

Kinnaur News:शिपकिला में ‌‌ सीमा पार व्यापार जून 1, 2026 से आरंभ होगा

डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज जिला किन्नौर के रिकांग पिओ स्थित उपायुक्त…

43 minutes ago

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री ने कहा चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां उच्च शिक्षा में सुधारों पर आयोजित एक…

9 hours ago

Mandi News: उपायुक्त ने की वन संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत लंबित प्रस्तावों की समीक्षा

वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के अंतर्गत लंबित प्रस्तावों की समीक्षा के लिए उपायुक्त मंडी अपूर्व…

9 hours ago

Himachal Pradesh: प्रदेश में सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ़ अविश्वास का माहौल : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था और वित्तीय संकट पर सरकार को…

10 hours ago