स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत वर्ष 2026 में ‘हर घर पहुंचेगा अभियान’ को सफल बनाने के उद्देश्य से स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत नगर पंचायत गगरेट में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में सफाई मित्रों तथा स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यशाला के दौरान नगर पंचायत गगरेट के सचिव बलदेव सिंह ठाकुर ने प्रतिभागियों को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के मानदंडों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही स्वयं सहायता समूहों के सदस्य घर-घर जाकर लोगों के मोबाइल में स्वच्छता ऐप डाउनलोड करवा रहे हैं, ताकि नागरिक अपनी समस्याओं को सीधे सरकार तक पहुंचा सकें और उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने सभी नगर पंचायवासियों से अपील की है कि वे स्वच्छ सर्वेक्षण में सक्रिय सहयोग दें। उन्होंने कहा कि नागरिक अपने घरों की स्वच्छता बनाए रखने के साथ-साथ स्वच्छता ऐप का भी सही उपयोग करें, जिससे शहर को स्वच्छ, स्वस्थ और सुविधाजनक बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत का उद्देश्य इस अभियान के माध्यम से शहर को और अधिक स्वच्छ, स्वस्थ एवं आधुनिक नागरिक सुविधाओं के अनुरूप विकसित करना है।
इस अवसर पर नगर पंचायत गगरेट से राजेश कुमार, संजीव कुमार, जेओए (आईटी) मंजुल कुमार, अरुण कुमार सहित अन्य कर्मचारी और सफाई मित्र उपस्थित रहे।