धर्मशाला : ग्राम पंचायत रेहलू के प्रतिनिधिमंडल ने पानी की समस्या को लेकर सरवीन चौधरी से की भेंट,

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी से आज ग्राम पंचायत रेहलू के प्रतिनिधिमंडल ने पानी की समस्या को लेकर शाहपुर विश्राम गृह में भेंट की तथा अपनी समस्याओं से अवगत करवाया।
सरवीन ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना तथा जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को तुरंत पानी की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिये ताकि लोगों को पीने का स्वच्छ पानी उपलब्ध हो सके।


सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र का सर्वागींण विकास उनकी प्राथमिकता है और शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग और मांगों को ध्यान में रखकर क्षेत्र का योजनात्मक विकास करवाया जा रहा है।


सरवीन ने कहा कि प्रदेश सरकार जन सेवा और जन कल्याण के मूलमंत्र को समक्ष रखकर कार्य कर रही है। गरीब व उपेक्षित वर्गों का उत्थान, महिला सशक्तिकरण, जन भागीदारी से सुशासन, जन समस्याओं का त्वरित निवारण, पारदर्शी एवं संवेदनशील प्रशासन तथा सभी वर्गों व क्षेत्रों का समान एवं संतुलित विकास प्राथमिकता है। उनहोंने कहा कि सर्वजन हिताय की नीति पर चलते हुए पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक विकास व जनकल्याण सुनिश्चित करते हुए प्रदेश सरकार ने गत पौने चार वर्षों में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं, जिनके प्रभावी कार्यान्वयन के परिणामस्वरूप लोगों के सामाजिक-आर्थिक जीवन में बदलाव आया है।
  इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

4 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

5 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

5 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

6 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

7 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

7 days ago