Jagat Prakash Nadda : विकास की पर्याय हैं भाजपा की सरकारें: जगत प्रकाश नड्डा

सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज सिरमौर जिले के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के सराहां में एक जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि भाजपा जब भी सत्ता में आती है तो विकास कार्यों को नई गति मिलती है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकारें विकास का पर्याय बन गई हैं।

उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में सड़क, बिजली, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और चहुमुखी विकास भाजपा की सरकारों के कारण ही संभव हुआ है। जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि नाहन में 333 करोड़ रुपये की लागत से मेडिकल कालेज बन रहा है और सिरमौर जिले में आईआईएम जैसे प्रतिष्ठित संस्थान की स्थापना भी की गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त एवं दूरदर्शी नेतृत्व के कारण आज भारत तेजी से बदल रहा है। कोरोना रोधी टीकाकरण में देश में पहला स्थान हासिल करने पर भाजपा अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि राज्य ने जल जीवन मिशन में भी सराहनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। https://www.tatkalsamachar.com/child-star-song-release/

इस अवसर पर पच्छाद की विधायक रीना कश्यप ने भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का स्वागत किया और क्षेत्र में जारी विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी।  

इस अवसर पर सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, राज्य विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी और गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

Recent Posts

Sirmour News:सिरमौर में जल जीवन मिशन के तहत 1 लाख की 21 हज़ार पेयजल कनेक्शन जरी

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज नाहन विकास खंड के सैनवाला में जल जीवन मिशन…

9 hours ago

Kinnaur News: रिकांगपिओ में तीन दिवसीय जनगणना–2027 प्रशिक्षण शिविर का समापन

उपायुक्त किन्नौर ‌ डॉ अमित कुमार शर्मा ने आज यहां ‌ तीन दिवसीय जनगणना–2027 के प्रथम…

13 hours ago

Una News:जनगणना के आंकड़े सरकार की नीतियों और योजनाओं के निर्धारण की आधारशिला: जतिन लाल

जनगणना देश का सबसे महत्वपूर्ण सांख्यिकीय कार्य है, जिसके आंकड़े विकास योजनाओं की आधारशिला तैयार…

15 hours ago

Himachal Pradesh: राज्यपाल से नौणी और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति ने भेंट कीं

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के कुलपति प्रो.…

16 hours ago

Hamirpur News: विकास कार्यों के निरीक्षण के लिए बिझड़ी के गांवों में पहुंचीं डीसी गंधर्वा राठौड़

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को विकास खंड बिझड़ी के कई गांवों का दौरा करके…

16 hours ago

Himachal News: मुख्यमंत्री ने तीन साल सदन के भीतर और बाहर झूठ बोलकर ही बिताए: जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा ने पिछले तीन वर्षों…

17 hours ago