गौसेवा आयोग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि कुछ समाचार पत्रों में ‘नारकण्डा में ठण्ड से ठिठुर रहे बेसहारा गौवंश’ शीर्ष से छपी खबर पर पशुपालन मंत्री विरेन्द्र कंवर के निर्देशों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पशुपालन विभाग द्वारा नारकण्डा से कुमारसैन तक के सभी बेसहारा गौवंश को रामपुर, दत्तनगर व नोगली में स्थित गौशालाओं में आश्रय प्रदान कर दिया गया है।
पशुपालन मंत्री एवं गौसेवा आयोग के अध्यक्ष विरेन्द्र कंवर ने इस कार्य के लिए त्वरित कार्यवाही करने हेतु उपाध्यक्ष गौसेवा आयोग अशोक शर्मा, एसडीएम रामपुर, कुमारसैन, निदेशक एवं सदस्य सचिव गौसेवा आयोग डाॅ. अजमेर डोगरा, उप-निदेशक डाॅ. सुनिल चैहान व उनके सहयोगी डाॅ. रूपेश शांडील, पशु चिकित्सा अधिकारी कुमारसैन उनके सहयोगी कर्मचारी डाॅ. सुरेश कपूर, निरजा श्याम, विशेश्वर नेगी, रामपुर, नोगली, दत्तनगर के सभी गौशाला संचालकों और समस्कत कर्मचारियों का इस सराहनीय व समयबद्ध कार्य के लिए धन्यवाद किया और भविष्य में इस तरह के सहयोग की अपेक्षा की।
नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
जिला मंडी में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान 29 मार्च से प्रारंभ होगा। अभियान…
राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर-2026 में ग्रामीण महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की…
शिमला | 24 फरवरी 2026ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज़ में विद्यालय परिसर को अधिक सुरक्षित…
कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आतमा) हमीरपुर ने मंगलवार को नादौन उपमंडल के गांव जसाई में…
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में…