[metadata element = “date”]

देश में कोरोना महामारी की रफ्तार बेकाबू है. भारत में कोरोना संक्रमण (Coronavirus) के कुल मामलों की संख्या 41 लाख के पार पहुंच गई है. वहीं, मृतकों का आंकड़ा 71 हजार के करीब पहुंच गया है. कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होने के साथ ही संक्रमितों (Covid-19) के मामले में भारत दुनिया में दूसरे नंबर पर आ गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह 8 बजे तक के जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 90,633 केस सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 1065 मरीजों की मौत हुई है. 

कोरोना वायरस की महामारी का कहर जारी है. हिंदी फिल्मों के अभिनेता अर्जुन कपूर भी कोरोना वायरस से संक्रमण की चपेट में आ गए हैं. अर्जुन कपूर का कोरोना टेस्ट कराया गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

Share:

editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *