Categories: India

कोरोना संक्रमितों की संख्या के मामले में ब्राजील को पछाड़ दूसरे नंबर पर पहुंचा भारत

[metadata element = “date”] 

देश में कोरोना के रिकॉर्डतोड़ मामले सामने आ रहे हैं. हर रोज 80 हजार से ज्यादा नए केस आ रहे और एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है. कोरोना की लगातार बढ़ती रफ्तार के साथ ही भारत अब संक्रमितों की संख्या के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है. भारत ने ब्राजील को पछाड़ दिया है और उससे आगे अब सिर्फ अमेरिका है. 

देश में शनिवार को 83 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं. वहीं, 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. इससे पहले शुक्रवार को भारत में कोरोना के रिकॉर्ड 86432 केस सामने आए, जबकि 1089 मरीजों की मौत हुई.

देश में कोरोना के कुल 40,96,690 से ज्यादा केस हो गए हैं तो वहीं अब तक 70, 500 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. ब्राजील की बात करें तो यहां पर संक्रमितों की संख्या 40,91,801 है और 1,25, 500 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. वहीं दुनिया का सबसे ताकतवर देश अमेरिका कोरोना के आगे पस्त हो चुका है. अमेरिका में कोरोना के 62 लाख से ज्यादा केस हैं और 1, 88,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. कोरोना के मरीजों के मामले में वह पहले स्थान पर है.

भारत में कोरोना के एक्टिव केस 8,60,134 हैं. राहत की बात ये है कि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है. अब तक 31,72,000 से ज्यादा मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं. शनिवार को 67 हजार से ज्यादा मरीज स्वस्थ हुए हैं. 

Recent Posts

Mandi News:जिला मंडी में एचपीवी टीकाकरण अभियान 29 मार्च से, 14 वर्ष आयु वर्ग की 8427 बालिकाएं होंगी लाभान्वित)

 जिला मंडी में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान 29 मार्च से प्रारंभ होगा। अभियान…

7 hours ago

Hamirpur News:होली उत्सव में ग्रामीण महिलाओं के लिए आयोजित होंगी कई गतिविधियां

 राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर-2026 में ग्रामीण महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की…

7 hours ago

Shimla News:ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज़ में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए बेसिक लाइफ सपोर्ट प्रशिक्षण आयोजित

शिमला | 24 फरवरी 2026ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज़ में विद्यालय परिसर को अधिक सुरक्षित…

11 hours ago

Hamirpur News: प्राकृतिक खेती को अपनाकर बढाएं अपनी आय : कमलेश ठाकुरजसाई में आतमा परियोजना की किसान गोष्ठी में विधायक ने किसानों से की अपील

कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आतमा) हमीरपुर ने मंगलवार को नादौन उपमंडल के गांव जसाई में…

21 hours ago