प्रदेश में निजी कंपनियों ने रोजगार के द्वार खोल दिए हैं। धर्मशाला और कुल्लू में करीब 800 पदों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। आईटीआई शाहपुर में 27 अक्तूबर को राजस्थान की गुड्स स्पोर्ट सर्विसेज लिमिटेड कैंपस साक्षात्कार के माध्यम से करीब 400 इंजीनियरिंग और नॉन इंजीनियरिंग के पदों पर युवाओं को नौकरी देगी। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर अभिषेक ने बताया कि कंपनी चयनित युवाओं को 9000 से 15000 रुपये तक वेतन  मान देगी। साक्षात्कार में भाग लेने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आईटीआई, पॉलीटेक्निक और इंजीनियरिंग कॉलेज से किसी भी व्यवसाय में कोर्स, डिप्लोमा और डिग्री की हो। इसके अलावा साक्षात्कार में 12वीं और बीए पास भी हिस्सा ले सकेंगे। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के प्रधानाचार्य तरुण कुमार ने बताया कि कैंपस साक्षात्कार वाले दिन छात्र अपने शैक्षणिक दस्तावेजों की दो प्रतिलिपियों, चार फोटोग्राफ और सभी मूल दस्तावेजों सहित पहुंचे।

Share:

editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *