जिला पुलिस शिमला के मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत पुलिस थाना चौपाल की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। गश्त के दौरान 9 फरवरी को एक व्यक्ति के कब्जे से 1.811 किलोग्राम चरस बरामद की गई।

पुलिस ने आरोपी चंदन बुधा (50 वर्ष), पुत्र श्री नर बहादुर, स्थायी निवासी नेपाल तथा वर्तमान निवासी गांव पुजारली, डाकघर बमटा, तहसील चौपाल, जिला शिमला को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, मामले की आगे की जांच थाना चौपाल द्वारा जारी है।

Share:

administrator

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *