Chief Minister Thakur Sukhwinder Singh will preside over the closing ceremony of Sukhu International Minjar Fair.
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2024 की 4 अगस्त को अंतिम सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि होंगे ।
मुख्यमंत्री के चंबा ज़िला के जारी दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू
4 अगस्त को राजधानी शिमला से दोपहर 1 बजे चंबा पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री इस दौरान विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के पश्चात परिधि गृह चंबा में जन समस्याओं को सुनेंगे ।
उपायुक्त ने बताया कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू दोपहर बाद 3 बजे चंबा के ऐतिहासिक चौगान में दंगल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि होंगे । मुख्यमंत्री इसके पश्चात मिंजर मेले के समापन अवसर पर आयोजित होने वाली शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए अखंड चंडी महल जाएंगे। यहां से वह शोभा यात्रा के साथ मिंजर विसर्जन के लिए लोअर जुलाहखड़ी में रावी नदी के समीप मंजरी गार्डन जाएंगे । https://tatkalsamachar.com/shimla-news-14/ यहां मिंजर विसर्जन की रस्म पूरी करने के पश्चात वह परिधि गृह वापस लौटेंगे ।
मुकेश रेपसवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री देर सांय चंबा के ऐतिहासिक चौगान में अंतिम सांस्कृतिक संध्या के मुख्य अतिथि होंगे ।
मुख्यमंत्री 5 अगस्त को सुबह 10 बजे चंबा चौगान में अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला के समापन समारोह तथा पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता करेंगे ।https://www.youtube.com/watch?v=nyGdgNGe5dk
मुख्यमंत्री सुबह 11.20 बजे चंबा से राजधानी शिमला को प्रस्थान करेंगे ।
नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
जिला मंडी में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान 29 मार्च से प्रारंभ होगा। अभियान…
राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर-2026 में ग्रामीण महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की…
शिमला | 24 फरवरी 2026ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज़ में विद्यालय परिसर को अधिक सुरक्षित…
कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आतमा) हमीरपुर ने मंगलवार को नादौन उपमंडल के गांव जसाई में…
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में…