साल 2100 तक भारत होगा सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश

1950 में प्रजनन दर 5.6 थी, यानी एक महिला से औसतन 5.6 बच्चे होते थे. 2017 में ये संख्या घटकर 2.14 तक पहुंच गई. इस अध्ययन में अनुमान लगाया गया है कि भारत में साल 2100 तक कुल प्रजनन दर घटकर 1.29 हो जाएगी.

करीब 80 साल बाद भारत की जनसंख्या घटकर 100 करोड़ तक सिमट सकती है. ऐसा प्रजनन दर (fertility rate) में गिरावट के कारण होगा. संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या डिवीजन के अनुमान के मुताबिक, वैश्विक जनसंख्या में भी करीब 2 अरब की गिरावट आ सकती है. ऐसा मेडिकल जर्नल ‘द लैंसेट’ में प्रकाशित वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी के एक अध्ययन में कहा गया है.

पिछले 70 वर्षों में भारत, कुल प्रजनन दर (total fertility rate-TFR) के मामले में पहले से ही उल्लेखनीय गिरावट का सामना कर रहा है. 1950 में प्रजनन दर 5.6 थी, यानी एक महिला से औसतन 5.6 बच्चे होते थे. 2017 में ये संख्या घटकर 2.14 तक पहुंच गई. इस अध्ययन में अनुमान लगाया गया है कि भारत में साल 2100 तक कुल प्रजनन दर घटकर 1.29 हो जाएगी. सदी के अंत तक भारत की आबादी 300 मिलियन यानी 30 करोड़ तक कम हो जाएगी.

रिपोर्ट कहती है कि भारत की प्रजनन दर में लगातार गिरावट आती रहेगी और साल 2100 तक यह 1.29 तक पहुंच जाएगी. वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मेट्रिक्स एंड इवैल्यूएशन के शोधकर्ताओं ने दर्शाया है कि 2017 में वैश्विक स्तर पर भी प्रजनन दर में गिरावट आएगी. 2017 में यह 2.4 थी, 2100 तक यह 1.7 यानी लगभग आधी हो जाएगी.

मौजूदा वक्त में विश्व की जनसंख्या 7.8 अरब है. 2064 में यह संख्या 9.7 अरब तक पहुंचने का अनुमान है. इसके बाद दुनिया की जनसंख्या घटनी शुरू होगी और सदी के अंत तक 8.8 अरब रह जाएगी. पिछले साल संयुक्त राष्ट्र ने अनुमान लगाया था कि दुनिया की आबादी 2100 में कम से कम 10.9 अरब तक पहुंच जाएगी.

सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश होगा भारत

हालांकि, इस अध्ययन में कहा गया है कि 2100 में भारत सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश होगा, उसके बाद नाइजीरिया होगा. भारत और नाइजीरिया, दोनों ही चीन को पीछे छोड़ देंगे. चीन की मौजूदा जनसंख्या दुनिया में सबसे ज्यादा है. इस अध्ययन की भविष्यवाणी है कि चीन की आबादी चार साल में 1.4 अरब हो जाएगी. इसके बाद इसमें गिरावट आएगी और 2100 तक यह घटकर करीब 73 करोड़ रह जाएगी.

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत समेत कई देशों में प्रजनन दर में गिरावट आई है और यह रिप्लेसमेंट लेवल से कम हो गई है. आगे चलकर आर्थिक और सामाजिक जीवन पर इसके गंभीर असर होंगे.

Neha Sharma

Recent Posts

Himachal Pradesh News: आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) के अंतर्गत क्षेत्रीय कार्मिकों के…

16 hours ago

Himachal Pradesh News: दो महीने में सीबीएसई स्कूलों में उपलब्ध होंगे सभी अध्यापकः मुख्यमंत्री

सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन के 29वें वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह…

17 hours ago

Himachal Pradesh News:एचपीएमसी लिमिटेड के निदेशक मंडल की 220वीं बैठक आयोजित

हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम लिमिटेड (एचपीएमसी) लिमिटेड के निदेशक मंडल की…

20 hours ago

Himachal Pradesh: डॉ. अभिषेक जैन ने बाढ़ सुरक्षा कार्यों का निरीक्षण किया

सचिव जल शक्ति, वित्त, नियोजन, अर्थ एवं सांख्यिकी डॉ. अभिषेक जैन ने आज मनाली क्षेत्र…

20 hours ago

Una news:स्कूली वाहनों की जांच लगातार जारी, अब तक 182 वाहनों की जांच, 60 के चालान

स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों की अनुपालना के मद्देनज़र ऊना…

21 hours ago

Mandi News:शिक्षा विभाग करेगा प्रदेश के सभी कॉलेजों की रैंकिंग, इसी माह शुरू होगी प्रक्रिया- रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज प्रदेश के सबसे पुराने राजकीय वल्लभ महाविद्यालय मंडी के…

2 days ago