Himachal defeated CBSE WSO, while Maharashtra handed Jharkhand a one-sided defeat. On the second day of the 69th National School Games Under-19 girls' handball competition, 20 matches were held. On the third day, a total of 16 matches will be held, including the pre-quarter finals.
घुमारवीं (बिलासपुर), 02 फरवरी: 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स की अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, घुमारवीं के खेल मैदान में प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए मुकाबले अत्यंत रोमांचक, प्रतिस्पर्धात्मक एवं दर्शकों से भरपूर रहे।
दिन के पहले मुकाबले में विद्या भारती और ओडिशा की टीम आमने-सामने रहीं, जिसमें विद्या भारती ने कड़े संघर्ष के बाद ओडिशा को 09-06 के अंतर से पराजित किया। दूसरे मुकाबले में आंध्र प्रदेश की टीम ने संतुलित खेल का प्रदर्शन करते हुए डी.ए.वी. की टीम को 11-07 से हराया। तीसरे रोमांचक मैच में उत्तर प्रदेश की टीम ने आक्रामक रणनीति अपनाते हुए असम को 18-05 से पराजित कर जीत दर्ज की।
चौथे मुकाबले में महाराष्ट्र की सशक्त टीम ने झारखंड को 24-02 से शिकस्त दी। पांचवें मुकाबले में सी.बी.एस.ई. की टीम ने तेलंगाना को 08-01 से हराकर शानदार जीत हासिल की। अन्य मुकाबले में दिल्ली की टीम ने कड़ी टक्कर के बाद तमिलनाडु को 17-13 से पराजित किया। केरल की टीम ने अपने प्रभावशाली खेल से उत्तराखंड को 18-04 से हराया।
चंडीगढ़ और गुजरात के बीच खेले गए मुकाबले में गुजरात की टीम ने बेहतर तालमेल और तेज खेल के दम पर चंडीगढ़ को 23-14 से हराया। बिहार की टीम ने सीआईएससीई को 23-06 के बड़े अंतर से पराजित किया। अगले मुकाबले में हिमाचल प्रदेश की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सी.बी.एस.ई. डल्ब्यूएसओ को 37-02 से हराकर दर्शकों का दिल जीत लिया। पंजाब की टीम ने आईपीएससी को 27-12 से हराया, जबकि राजस्थान ने ओडिशा को एकतरफा मुकाबले में 20-01 से पराजित किया। अंतिम मुकाबलों में हरियाणा की टीम ने मध्य प्रदेश को 22-10 से हराकर अपनी मजबूती का परिचय दिया।
कांगड़ा, 2 फरवरी: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत, कांगड़ा द्वारा…
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा…
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (रविवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गोन्दपुर, दुलेहड़,…
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत नगनोली में आयोजित 38वें मेजर छज्जू…
बागवानी विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश उपोष्णकटिबंधीय बागवानी, सिंचाई एवं मूल्य संवर्धन परियोजना 'एचपी शिवा' के…
सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से आज(गुरुवार) को महिला…