बणी में बताईं बैंकों की योजनाएं और उपभोक्ताओं के अधिकार


बड़सर 13 फरवरी। विभिन्न जन सुरक्षा योजनाओं, बैंक उपभोक्ताओं के अधिकारों और निष्क्रिय बैंक खातों में पड़ी धनराशि के बारे में आम लोगों को जागरुक करने के लिए आरंभ किए गए विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को ग्राम पंचायत बणी में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
 इस अवसर पर भारतीय रिजर्व बैंक शिमला कार्यालय के एजीएम आशीष शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने लोगों को बैंकों के लंबे समय से निष्क्रिय खातों में पड़ी धनराशि को निकलवाने की प्रक्रिया, बैंक उपभोक्ताओं के विभिन्न अधिकारों, उपभोक्ताओं की समस्याओं के निवारण और अन्य मुद्दों पर कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने विभिन्न जनसुरक्षा योजनाओं और डिजिटल बैंकिंग की जानकारी भी दी तथा डिजिटल ठगी से बचाव के उपायों से अवगत करवाया।


 पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के निदेशक अजय कतना ने संस्थान के विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों, उद्यमिता, हिमाचल प्रदेश सरकार की डॉ. वाईएस परमार विद्यार्थी ऋण योजना और अन्य योजनाओं की जानकारी दी।


 कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की बणी शाखा की प्रबंधक नेमी शर्मा, वित्तीय साक्षरता सलाहकार जीसी भट्टी और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Share:

administrator

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *