शिमला, 23 फरवरी। Ayush Hospital द्वारा 23 फरवरी को निःशुल्क फिजियोथेरेपी कंसल्टेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर आयुष हॉस्पिटल, दिव्या कुंज, न्यू टूटू (171011) में आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्र के लोगों को फिजियोथेरेपी से संबंधित समस्याओं पर विशेषज्ञ परामर्श दिया जाएगा।
शिविर के दौरान कमर दर्द, गर्दन दर्द, घुटनों का दर्द, स्लिप डिस्क, मांसपेशियों में खिंचाव, स्पोर्ट्स इंजरी तथा अन्य हड्डी एवं जोड़ संबंधी समस्याओं पर विशेष सलाह प्रदान की जाएगी। अनुभवी फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा मरीजों की जांच कर उचित व्यायाम एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।
अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस निःशुल्क फिजियोथेरेपी कंसल्टेशन शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। इस पहल का उद्देश्य लोगों को दर्द मुक्त और स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूक करना है।
संपर्क विवरण:
पता: Ayush Hospital, Divya Kunj, New Tutu, Shimla – 171011
फोन: 94180-07860
ईमेल: anchospital@gmail.com
वेबसाइट: www.anchospital.com

Share:

editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *