शिमला होटल एवं रेस्तरां संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष संजय सूद के नेतृत्व में आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट की। संघ ने मुख्यमंत्री से रविवार के दिन भोजन एवं खाद्य सामग्री की दुकानें, रेस्तरां, ढाबा व कैफे खुले रखने की अनुमति देने के लिए आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी।

हज के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई

राज्य हज समिति के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि भारतीय हज समिति ने विभिन्न राज्यों की हज समितियों के आग्रह पर आॅनलाइन हज आवेदन भरने की तिथि को 10 दिसम्बर, 2020 से बढ़ाकर 10 जनवरी, 2021 कर दिया है।
उन्होंने बताया कि 10 जनवरी, 2021 या उससे पूर्व जारी मशीन रीडेबल वैध भारतीय अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट धारक आवेदनकर्ता जिनका पासपोर्ट 10 जनवरी, 2022 तक वैध हो वह हज-2021 हेतु आवेदन करने के लिए पात्र होंगे।
प्रवक्ता ने कहा कि इच्छुक हज यात्री अधिक जानकारी के लिए अनुभाग अधिकारी, गृह-सी शाखा, राज्य हज समिति को दूरभाष नम्बर- 0177-2880527, मोबाइल नम्बर 98050-64664 या कमरा संख्या 104 में किसी भी कार्य दिवस के दौरान सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक सम्पर्क कर सकते हैं।

Share:

editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *