अमिताभ बच्चन और अभिषेक पर हुआ इलाज का ये असर, हॉस्पिटल में 7 दिन और रहेंगे पिता और पुत्र

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और उनके बेटे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) हाल ही में कोविड-19 संक्रमित पाए गए थे. टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों पिता-पुत्र हॉस्पिटल में ही हैं. वहीं, अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी कि अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन पर इलाज का अच्छा असर देखने को मिल रहा है. इसके साथ ही दोनों की हालत भी काफी स्थिर बताई जा रही है. बता दें कि पिता-पुत्र के अलावा अमिताभ बच्चन की बहू व अभिनेत्री ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और उनकी आठ साल की पोती आराध्या बच्चन (Aradhya Bachchan) भी कोविड-19 की जांच में संक्रमित पाई गई हैं.

वहीं, अस्पताल से जुड़े सूत्र ने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के बारे में बात करते हुए कहा, “दोनों की हालत स्थिर है और उनपर इलाज का असर हो रहा है. उन्हें कम से कम सात दिन के लिए अस्पताल में रहना होगा.” जहां एक तरफ अमिताभ बच्चन और उनके बेटे हॉस्पिटल में अपना इलाज करवा रहे हैं तो वहीं ऐश्वर्या राय और अराध्या घर पर ही क्वारंटीन हैं. इस बात की जानकारी खुद अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर दी थी. उन्होंने कहा था कि वे घर पर ही खुद को पृथक रखेंगी. बच्चन परिवार के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद बॉलीवुड कलाकारों के साथ-साथ उनके फैंस ने भी परिवार के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी. 

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उनके बंगले के 26 कर्मचारियों की भी कोविड-19 के लिए जांच की गई थी. सोमवार को, सहायक नगर आयुक्त विश्वास मोटे ने कहा कि सभी कर्मचारियों की जांच रिपोर्ट में संक्रमण नहीं होने की पुष्टि हुई है. अमिताभ बच्चन ने प्रशंसकों और शुभचिंतकों को उनके प्रेम भरे संदेशों के लिए धन्यवाद भी किया. उन्होंने कहा, “आपकी प्रार्थनाओं, सद्भावनाओं की मूसलाधार बारिश ने स्नेह रूपी बंधन का बांध तोड़ दिया है. इस अपार प्यार ने मुझे तर कर दिया. मेरे एकाकीपन के अंधेरे को जिस तरह से आपने दूर कर दिया है उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता.”

xsh_814e891

Recent Posts

Election: आपातकाल संविधान की हत्या थी, कांग्रेस और इंदिरा गांधी इसके जिम्मेदार हैं : जयराम ठाकुर

पंचायत और स्थानीय निकायों के चुनाव रोककर मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास…

4 days ago

Transport Pensioners: परिवहन निगम के पेंशनरों को तीन वर्षों में 239.45 करोड़ और कर्मचारियों को 74.39 करोड़ के वित्तीय लाभ प्रदान

परिवहन विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार कर्मचारियों के कल्याण…

6 days ago

BJP : 300 यूनिट फ्री बिजली के गारंटी देकर सत्ता में  आई सुक्खू सरकार प्रदेशवासियों को दे रही बिजली  के झटके : जयराम

प्रदेश में अपराध चरम पर और पुलिस आपस में "घर-घर"  खेल रहीआईएएस अधिकारियों के बाद…

1 week ago

Himachal Government: हिमाचल सरकार ने एनजेडसी की स्थायी समिति की बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए

उत्तरी क्षेत्रीय परिषद् (एनजेडसी) की स्थायी समिति की 22वीं बैठक आज यहां आयोजित की गई,…

1 week ago

Maharana Pratap’s: महाराणा प्रताप का साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति आज भी कर रहे हैं पीढ़ियों को प्रेरितः मुख्यमंत्री

युवाओं से त्याग, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने का आह्वानमहाराणा प्रताप इंटरनेशनल पब्लिक…

2 weeks ago

Shimla News: मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान द्वारा शिमला से 16 जून, 2026 को प्रेस वार्ता के मुख्य बिन्दु

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने आज शिमला में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित…

2 weeks ago