सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया के एक अधिकारी के मुताबिक एयर इंडिया की दिल्ली-मॉस्को फ्लाइट (AI-1945) बीच रास्ते से दिल्ली लौट आई है, जब ग्राउंड टीम को पता कि पायलट कोरोना पॉजिटिव है। एयर इंडिया का दिल्ली से मास्को जाने वाला विमान आधे रास्ते से दिल्ली लौटा आया है। बता दें कि कोरोना संकट के समय विदेशों में फंसे भारतीयों को लाने वाली एयर इंडिया के कई कर्मचारी पहले भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। 

पायलट के कोविड-19 से संक्रमित होने का पता चलने के बाद

दिल्ली से मॉस्को जाने वाली फ्लाइट को शनिवार सुबह आधे रास्ते से दिल्ली बुला लिया है। दरअसल,  दिल्ली-मॉस्को के बीच उड़ान भरने वाली फ्लाइट उस समय वापस दिल्ली आना पड़ा जब ग्राउंड स्टाफ को पता चला कि विमान का पायलट कोरोना संक्रमित है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वंदे भारत मिशन के दूसरे चरण की शुरुआत भी हो चुकी है। हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट करके बताया कि 10 हजार से अधिक लोग 164 विमान भारत से बाहर गए हैं। जून के मध्य तक अन्य 49,000 लोगों को वापस लाए जाएंगे।

Share:

editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *