वायुसेना की बड़ी तैयारी, प्रयागराज में बनेगी एयर डिफेंस कमांड

[metadata element = “date”]

पाकिस्तान और चीन के साथ चल रहे तनाव के बीच भारत सरकार तीनों सेनाओं को लगातार सक्रिय और ज्यादा मजबूत बनाने में लगी हुई है. अब एक खुशखबरी ये आ रही है कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज को नया एयर डिफेंस कमांड बनाया जा सकता है. यह घोषणा अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में 8 तारीख को की जा सकती है. 8 अक्टूबर को एयर फोर्स डे यानी वायुसेना दिवस है.  

प्रयागराज एयर डिफेंस कमांड को इंडियन एयरफोर्स के सेंट्रल कमांड के साथ जोड़ा जा सकता है. अभी तक सेंट्रल कमांड में आगरा, ग्वालियर और बरेली एयरबेस आते हैं. यह कमांड बनाने का मकसद है तीनों सैन्य बलों में एक सामंजस्य बिठाना. साथ ही, देश के बड़े वायुक्षेत्र को सुरक्षित करना. 

डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री अफेयर्स ने सशस्त्र बलों के पुनर्गठन की प्रक्रिया तेज कर दी है. वायु सेना अधिकारी के निर्देशन में कमांड की संरचना तैयार करने के लिए काम तेज कर दिया गया है. इसका नेतृत्व भारतीय वायुसेना के एयर मार्शल करेंगे.

सैन्य मामलों के विभाग ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बिपिन रावत के तहत थिएटर कमांड के साथ संयुक्त सैन्य कमांड बनाने के लिए आदेश दिया था. इसके अलावा सीडीएस संयुक्त समुद्री कमांड के निर्माण पर भी काम कर रहे हैं. इसकी स्थापना केरल के कोच्चि या करवार में हो सकती है.

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

16 hours ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

2 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago