[metadata element = “date”]

कोरोना काल के बीच संसद के मॉनसून सत्र की आज से शुरुआत हो रही है. कोरोना महामारी के कारण इस बार के सत्र में कई बदलाव किए गए हैं. लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही इस बार अलग-अलग चलेगी.

वहीं, इस बार प्रश्नकाल भी नहीं होगा. वहीं, LAC पर चीन के साथ जारी तनाव और कोरोना महामारी के मुद्दे पर विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है. आज राज्यसभा में उपसभापति का चुनाव भी है. मुकाबला हरिवंश और मनोज झा के बीच है. हरिवंश NDA के उम्मीदवार हैं तो मनोज झा विपक्ष की ओर से मैदान में हैं.

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को श्रद्धांजलि देने के बाद लोकसभा की कार्यवाही एक घंटे के लिए स्थगित कर दी गई है. वहीं, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने लद्दाख को लेकर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया है. 

Share:

administrator

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *