[metadata element = “date”]

भारत में गुरुवार सुबह जारी कोरोना वायरस के आंकड़ों ने अभी तक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 83,883 नए मामले दर्ज किए गए हैं. यह एक दिन के लिहास से अभी तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. इसी के साथ कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 38,53,407 हो गई है. जिसमें से करीब 8.15 लाख केस अब भी एक्टिव हैं.

दुनिया भर के देशों के आंकड़े को देखें तो संक्रमितों की तादाद 2.59 करोड़ के पार पहुंच गई है. वहीं इस बीमारी ने 8.61 लाख से ज्यादा की जिंदगी छीन ली है. अमेरिका में कोरोना से बीमार मरीजों की संख्या 62.57 लाख के पार पहुंच गई है. वहीं, ब्रीजल में कोरोना मरीजों की संख्या 39.52 लाख से ज्यादा है. 

Share:

administrator

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *