नगर एवं ग्राम नियोजन,आवास,तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी मंडी जिला के एक दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं।
प्रवास कार्यक्रम के अनुसार राजेश धर्माणी 16 जून, 2026 को प्रातः 11 बजे द्रंग विधानसभा क्षेत्र के कटौला में पहुंचेंगे और औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र, कटौला के भवन की आधारशिला रखेंगे।
इसके उपरांत वे सुविख्यात पर्यटन स्थल पराशर में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय सरनाहुली मेला-2026 के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
दोपहर बाद वे यहां से घुमारवीं के लिए प्रस्थान करेंगे।