जिला निर्वाचन  अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंडी जिला में पंचायती राज चुनावों के लिए अब 10391 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। उन्होंने बताया कि कुल 14562 वैध प्रत्याशियों में से 2845 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं, जबकि 1326 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
               उन्होंने बताया कि निर्विरोध निर्वाचित प्रत्याशियों में पंचायत समिति सदस्य के 4, प्रधान के 9, उपप्रधान के 12 तथा वार्ड सदस्य के 1301 प्रत्याशी शामिल हैं।  उपायुक्त ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान कुल 14614 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे, जिनमें से 52 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द किए गए थे। इसके बाद नाम वापसी की प्रक्रिया में जिला परिषद सदस्य पद के लिए 22, पंचायत समिति सदस्य के लिए 137, प्रधान पद के लिए 689, उपप्रधान पद के लिए 786 तथा वार्ड सदस्य पद के लिए 1211 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस लिए।
            उन्होंने बताया कि सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं, जिसके बाद उम्मीदवार अब अपने चुनाव चिन्ह के साथ प्रचार कर सकेंगे। पंचायती राज चुनाव 26, 28 और 30 मई को तीन चरणों में प्रातः 7 बजे से अपराह्न 3 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।

Share:

administrator

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *