निदेशक जनगणना निदेशालय, हिमाचल प्रदेश दीप शिखा शर्मा ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से भेंट की और उन्हें जनगणना-2027 के विभिन्न पहलुओं के बारे में अवगत करवाया।
निदेशक जनगणना ने बताया कि जनगणना दो चरणों में की जाएगी, जिसमें प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकान गणना तथा द्वितीय चरण में जनसंख्या की गणना की जाएगी। हिमाचल प्रदेश में प्रथम चरण 16 जून से 15 जुलाई के बीच करवाया जाएगा तथा इस बार एक नई सुविधा ‘स्व गणना’ का विकल्प दिया गया है, जो कि स्व-गणना पोर्टल se.census.gov.in पर 1 जून से 15 जून, 2026 तक किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस बार जनगणना डिजिटल मोड में की जाएगी, जिसमें प्रगणक और पर्यवेक्षक अपने मोबाइल का उपयोग कर सरकार द्वारा अधिसूचित 33 प्रश्नों द्वारा हिमाचल के सभी मकानों एवं परिवारों की जानकारी को एकत्रित करेंगे।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के हिमाच्छादित क्षेत्रों में द्वितीय चरण का कार्य 11 सितम्बर से 30 सितम्बर, 2026 के मध्य एवं शेष क्षेत्रों 9 फरवरी, 2027 से 28 फरवरी, 2027 तक किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनगणना हमारे लोकतंत्र एवं विकास की रीढ़ है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे इस राष्ट्रीय महत्त्व के कार्य में बढ़-चढ़ कर भाग लें। उन्होंने कहा कि यही आंकड़े भविष्य की योजनाओं एवं नीतियों को बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
Bharat
Blog
Election
Himachal Pradesh
Latest News (Slider)
Politics
Shimla
Treding News
Trending Now
Shimla News: मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से जनगणना कार्य में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का किया आग्रह