उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई लामा से भेंट की। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि परम पावन दलाई लामा ने धर्मशाला को पर्यटन राजधानी बनाने के सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि गगल एयरपोर्ट का विस्तारीकरण होने से धर्मशाला विश्व स्तरीय टूरिस्ट गंतव्य के रूप में अपनी पहचान कायम करेगा इसके साथ ही देश तथा विदेश से उनसे मिलने आने वाले लोगों तथा भिक्षुओं को भी यातायात की बेहतर सुविधा मिलेगी।
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि परम पावन दलाई लामा के साथ विभिन्न विषयों पर विस्तार से बातचीत हुई तथा इस दौरान दलाई लामा को वर्तमान सरकार द्वारा राज्य के विकास के लिए उठाए जा रहे विभिन्न कदमों की भी जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बेहतरीन सड़क सुविधा के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं तथा पर्यटन परियोजनाओं की माॅनिटरिंग स्वयं मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु सुनिश्चित कर रहे हैं। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि वर्तमान सरकार कांगड़ा जिला को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए कृतसंकल्प है इस के लिए विश्व स्तरीय चिड़ियाघर, पौंग बांध में वाटर स्पोट्र्स गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है तथा नड्डी में एशिया की सबसे बड़ी जिप लाईन बनाई जा रही है जिससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
Bharat
Blog
Himachal Pradesh
Kangra
Latest News (Slider)
Religion / Culture / Spirituality
Treding News
Trending Now
Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट