पिछले कल (1 मार्च 2026) रोटरी टाउन हॉल, शिमला में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत हिमाचल प्रांत की ज़िला शिमला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। कार्यक्रम में प्रांत के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अधिवक्ता हरीश चौहान को अगले तीन वर्षों के लिए दोबारा जिला अध्यक्ष चुना गया। नई कार्यकारिणी में दिनेंद्र सिंह पंवार और जितेंद्र गौतम को उपाध्यक्ष, विनोद कुमार और नरेंद्र वर्मा को सचिव तथा राजीव ठाकुर और सायमन को सह-सचिव बनाया गया।
दिव्या पठानिया को महिला प्रमुख, नीतिका रघुवंशी को महिला आयाम प्रमुख, तारा चंद शर्मा को प्रचार-प्रसार प्रमुख और राम लाल वर्मा, शशि भूषण व खेम चंद को सह-प्रचार-प्रसार प्रमुख नियुक्त किया गया।
कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में रोहित शर्मा, अनिरुद्ध नड्डा, शिवांग चंदेल, कमल सिंह पंवार, चतर सिंह नेगी, मारगेन्द्र ठाकुर, नितिन पाल चौहान, विशाल कश्यप, राजेश ठाकुर, संजय पराशर, योगेंद्र कंवर और हितेश कौंडल को शामिल किया गया।
Shimla News:अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत,हिमाचल प्रांत, ज़िला शिमला की नई कार्यकारिणी घोषित