सड़क सुरक्षा माह-2026 के उपलक्ष्य पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय हमीरपुर ने वीरवार को बस स्टैंड हमीरपुर के पास एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया।
 सूचना में जनसंपर्क विभाग के पंजीकृत सांस्कृतिक दल के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक किया। उन्होंने वाहन चलाते समय सावधानी बरतने तथा यातायात के सभी नियमों की अक्षरशः अनुपालना की अपील के साथ-साथ राहवीर योजना और सड़क दुर्घटनाओं के घायलों के लिए आरंभ की गई कैशलैस इलाज की सुविधा जानकारी भी दी।


 उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की जान बचाने के लिए तत्काल सहायता प्रदान करने वाले नेक व्यक्तियों को राहवीर योजना के तहत ‘गुड सेमेरिटन’ पुरस्कार दिया जाता है।


 सड़क दुर्घटनाओं के शिकार लोगों का अब आयुष्मान भारत योजना के तहत सूचीबद्ध सभी अस्पतालों और अन्य सूचीबद्ध अस्पतालों में डेढ लाख रुपये तक का मुफ्त एवं कैशलैस इलाज हो सकता है। सड़क दुर्घटना के बाद 24 घंटे के भीतर अस्पताल में दाखिल होने पर यह सुविधा मिलेगी और घायल व्यक्ति का अधिकतम सात दिन तक कैशलैस इलाज किया जा सकता है। कोई भी सूचीबद्ध अस्पताल घायल को दाखिल करने से मना नहीं कर सकता है। डेढ़ लाख रुपये तक के इलाज के बाद घायल व्यक्ति को अस्पताल से डिस्चार्ज माना जाएगा और उसे शेष इलाज का खर्चा अन्य माध्यमों से जुटाना होगा। योजना से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर 14555 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Share:

editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *