अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा है कि अमरीका कोरोना महामारी से लड़ने में भारत की मदद के लिए वेंटिलेटर्स देगा.

उन्होंने यह भी कहा कि अमरीका और भारत कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने की दिशा में भी एक-दूसरे का सहयोग कर रहे हैं ताकि इस ”अदृश्य दुश्मन” को ख़त्म किया जा सके.

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट करके कहा, ”मुझे यह बताते हुए ख़ुशी हो रही है अमरीका अपने दोस्त भारत को वेंटिलेटर देगा. हम इस महामारी के वक़्त भारत और नरेंद्र मोदी के साथ हैं. हम वैक्सीन बनाने की दिशा में भी सहयोग कर रहे हैं. साथ मिलकर हम इस अदृश्य दुश्मन को हराएंगे.”

इसके पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने वैक्सीन तैयार करने और इसके प्रोडक्शन के लिए टीम की घोषणा की और वैक्सीन लाने की व्हाइट हाउस की मुहिम को “ऑपरेशन वार्प स्पीड” नाम दिया है.

इस मुहिम के तहत चुनिंदा 14 वैक्सीन पर गहन शोध और उन्हें परखने का काम किया जाएगा.

Share:

administrator

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *