बीजिंग। शांग जुन्नुंग के लिए वह उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा और खुशी देने वाला दिन था। वह अपने मंगेतर के साथ शादी करने जा रही थीं। मगर, जब वह मैरिज रजिस्ट्रेशन के लिए पहुंची, तो पता चला कि शांग की चार प्रांतों में पांच लोगों से शादी हो चुकी है। सिविल अफेयर्स के डाटा बेस में यह जानकारी देख कर शांग और उनके मंगेतर दोनों हैरान रह गए। फिलहाल युगल को अपनी शादी पंजीकृत करने की अनुमति नहीं दी गई है।

मामला मध्य चीन के हेनान प्रांत के जुमेडियन का है। उन्होंने कहा कि यह मेरी पहचान की चोरी का मामला है। शांग के मंगेतर ने भी उसका समर्थन किया। शांग और उसके मंगेतर वांग झिनपिंग 10 दिसंबर को अपनी शादी को पंजीकृत करने के लिए स्थानीय सिविल अफेयर्स डिपार्टमेंट गए थे। मगर, वहां इस अप्रत्याशित जानकारी मिलने से चौंक गए।

डेटाबेस से पता चलता है कि शांग ने साल 2004 में पूर्वी चीन के शानदोंग प्रांत के एक शख्स मेंग से शादी की थी, फिर साल 2004 में उत्तरी चीन के हेबेई प्रांत के दू और वांग नाम के दो लोगों से शादी की। चौथे शख्स के साथ साल 2005 में शादी किए जाने की बात भी उन्हें पता चली। उन्हें बताया गया कि पूर्वी चीन के अनहुई प्रांत से यिन में नाम के शख्स से शादी की थी। पूर्वी चीन के जिआंगसु प्रांत के पांचवे व्यक्ति ने शेन से भी उनकी शादी की बात सामने आई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि शांग का नाम अभी भी सभी पांच पुरुषों से शादी के रूप में पंजीकृत था। वांग ने कहा कि वह और शांग दस साल से अधिक समय से साथ हैं और वह कभी भी बेवफा नहीं हुई थी। शांग ने कहा कि उसकी पहचान चोरी की गई है। स्थानीय पुलिस से मदद मांगने पर उन्हें बताया गया कि फर्जी शादियों को रिकॉर्ड से मिटाने से पहले उसे हर प्रांत में जाकर पुलिस को मामले की रिपोर्ट करनी होगी।

Share:

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *