प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों #Govt. Employees, को लोहड़ी पर्व पर ओल्ड पेंशन (ओपीसी) का तोहफा देने के लिए जिला ऊना उपायुक्त कार्यालय #Deputy Commissioner, कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का धन्यवाद किया है।

उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी संघ के प्रधान अशोक ने कहा कि एनपीएस #NPS, कर्मचारियों की काफी लंबे समय से मांग चली आ रही थी। उन्होंने कहा कि एनपीएस कर्मचारियों की समस्याएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही थी। सेवानिवृत्ति #Retirement, होने वाले कर्मचारियों को केवल मात्र पेंशन #Pension मिल रही थी जिससे उन्हें परिवार के भरण पोषण करना मुश्किल हो रहा था। उन्होंने कहा कि ओपीएस की बहाली के लिए एनपीएस के कर्मचारियों ने काफी संघर्ष किया है। https://www.tatkalsamachar.com/lohri-historic-decision/ उन्होंने कहा कि प्रदेश में नई सरकार के सत्ता #Power, संभालने से एनपीएस के कर्मचारियों को पेंशन बहाली की उम्मीद जगी जोकि आज सुखविंदर सिंह सुक्खु ने अपने मंत्रीमंडल की पहली बैठक में ओपीएस को बहाल करके एनपीएस कर्मचारियांे से किए गए वायदे को पूरा किया तथा प्रदेश के लाखो एनपीएस कर्मचारियों को लाभान्वित किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री तथा उपमुख्यमंत्री का तहे दिल से आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि शीघ्र ही कर्मचारी संघ #employee union, एक बडे़ कार्यक्रम का आयोजन करेगा जिसमें ऊना के कर्मचारियों का भी महत्वूपर्ण योगदान रहेगा।इसके अतिरिक्त उपाध्यक्ष अरूण ठाकुर, संयुक्त सचिव गगन जसवाह, महामंत्री लेखराज सहित विशाल, अंकुश, राधा, पूजा व निधि ने भी ओपीएस बहाल करने के लिए प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया।

Share:

administrator

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *