उन्होंने कहा है कि चाचा नेहरू का देश की आजादी और इसके नव निर्माण में बहुत बड़ा योगदान है जिसे कभी नही भुलाया जा सकता। उन्होंने कहा कि चाचा नेहरू बच्चों से बहुत प्यार और स्नेह करते थे और यही बजह है कि देश उनकी जयंती को  बाल दिवस के रूप में मनाता है। उन्होंने कहा है कि पंडित नहेरु हमारे हमेशा प्रेरणास्रोत रहेंगे।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस नेताओं ने पंडित जवाहर लाल नेहरू को याद करते हुए https://www.tatkalsamachar.com/himachal-election-counting-officers-will-take/ उनके छाया चित्र पर अपने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
पार्टी नेताओं में कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश चौहान, महासचिव अमित पाल सिंह, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष अमित नंदा, उपाध्यक्ष   सैन राम नेगी, जिला अध्यक्ष शिमला शहरी वीर सिंह जामवाल, बलदेव सिंह ठाकुर, चमनलाल सुख लाल, सत पाल, सुरेंदर वर्मा, पवन शर्मा, डी के रतन, कृष्णा कुमारी, मंजू, श्रीमती विनोद भाटिया, बबली सल्होत्र सहित कांग्रेस के पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओं ने चाचा नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रधांजलि दी।

Share:

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *