हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नव नियुक्त अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिह के पांच मई को चौड़ा  मैदान में अभिनदंन समारोह में अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला,प्रभारी के साथ सहयोगी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय दत्त,तजेंद्र पाल सिंह विट्टू व गुरकीरत सिंह इस समारोह में विशेष तौर पर शामिल होंगे।

इसके अतिरिक्त अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर,नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, प्रचार समिति के अध्यक्ष विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित प्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त  चारों कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन,राजेन्द्र राणा,विनय कुमार व पवन काजल भी विशेष तौर पर इस सम्मान समारोह में उपस्थित रहेंगे। 

कांग्रेस महामंत्री संगठन रजनीश किमटा ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में तैयारियों का जायजा लेते हुए पार्टी के सभी पदाधिकारियों को इस समारोह को सफल बनाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि चौड़ा मैदान में होने वाली यह रैली प्रदेश में चुनाव का आगाज होगा,इसलिए इसमें सभी को बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना है।

उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। यह समारोह वीरभद्र सिंह को याद करते हुए प्रतिभा सिंह के लिये  पार्टी की एकता का एक संदेश भी होगा और वीरभद्र सिंह के दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प दिवस भी होगा।किमटा ने सभी कांग्रेस विधायकों,पूर्व विधायकों,पार्टी पदाधिकारियों जिला अध्यक्षों व ब्लॉक अध्यक्षों से इस समारोह में  अपने सभी समर्थकों सहित सभी पार्टी  कार्यकर्तओं को  आने को कहा है।

Share:

editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *