अपनी इस नियुक्ति के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी,सगंठन महामंत्री के सी वेणुगोपाल व प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला का आभार प्रकट किया है।

उन्होंने विशेष तौर पर सोनिया गांधी का आभार प्रकट करते हुए कहा है कि उन्होंने एक महिला को पार्टी की जिम्मेदारी सौंप कर प्रदेश में महिला शसक्तीकरण को बढ़वा देने की दिशा में एक उल्लेखनीय कदम उठाया है।उन्होंने कहा है कि उन्हें जो नई जिम्मेदारी दी गई है उसे वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाते हुए उसपर वह हर स्तर पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेगी।प्रतिभा सिंह ने कहा है कि वह प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह के दिखाए रास्ते पर चलते हुए प्रदेश में सभी  पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओ को एकजुट करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मजबूती के लिये  वह सबको साथ लेकर पार्टी को एकजुट करने में कोई  कसर  नही रखेगी।प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह के अथक प्रयासों सेआज हिमाचल अग्रणी राज्यों में गिना जाता है।

उन्होंने कहा कि लोगों का प्यार और स्नेह उनकी असली ताकत थी।प्रदेश में आज भी लोगों के दिलों में वीरभद्र सिंह राज करते है,यही बजह रही कि हाल ही के  मंडी लोकसभा व तीन विधानसभा उप चुनावों में कांग्रेस ने भाजपा को करारी शिकस्त दी।प्रतिभा सिंह ने कहा है कि इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की सरकार बने इसके लिये सभी प्रयास किये जायेंगे।प्रदेश के लोग सत्ता परिवर्तन की राह पर है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों व निर्णयों ने आज प्रदेश को बर्बादी की कगार पर ला कर खड़ा कर दिया है।बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी पर भाजपा ने अपनी आंखें बंद कर रखी है और प्रदेश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चौपट होकर रह गई है।

प्रतिभा सिंह ने अपनी इस नियुक्ति के लिए सभी केंद्रीय पार्टी नेताओं आनंद शर्मा,प्रदेश मामलों के सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली, संजय दत्त,तजेंद्र पाल बिट्टू,प्रदेश कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर,नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री,सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित सभी पार्टी नेताओं का उन पर इस नए पद के लिए अपना विश्वास देने पर उनका आभार व्यक्त किया है।

प्रतिभा सिंह ने दावा किया है कि शिमला नगर निगम चुनावों के बाद आगामी विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस अपनी जीत का परचम लहरायेगी।उन्होंने प्रदेश के लोगों का उनके प्रेम और स्नेह के लिये आभार  भी व्यक्त किया है।  इस बीच पत्रकारों के सवालों का जबाव देते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में वीरभद्र सिंह के विकास कार्यो को लेकर चुनाव मैदान में उतरेंगे और बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, बिगड़ती अर्थव्यवस्था, सरकार की विफलताएं चुनावों में मुख्य मुद्दे होंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस एकजुटता के साथ आगे बढ़ेगी।उन्होंने कहा कि संगठन में कोई फेरबदल नही होगा,अलबत्ता इसे चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां तय की जाएगी।

Share:

editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *