अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ने देश मे बढ़ते डीज़ल, पेट्रोल एलपीजी सिलेंडर के मूल्यों पर केंद्र की भाजपा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि इनकी गलत नीतियों की बजह से देश मे महंगाई व बेरोजगारी बढ़ रही है।

आज यहां डीसी कार्यलय के बाहर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला शिमला शहरी व ग्रामीण द्वारा आयोजित महंगाई मुक्त भारत अभियान के तहत मॉर्च रैली को सम्बोधित करते हुए राजीव शुक्ला ने कहा कि आज इस महंगाई से आम लोग परेशान है और केंद्र सरकार अपनी आँख कान बन्द किये हुए है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में हुए चार उप चुनावों के बाद इनके मूल्यों में कटौती की गई थी पर अब पांच राज्यों के चुनावों के बाद एक बार फिर से लोगों पर महंगाई थोपी जा रही है।उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह एकजुट होकर भाजपा की इस सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिये आगे आये।

उन्होंने दावा किया कि नगर निगम चुनावों में भी कांग्रेस की शानदार जीत होगी और विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस जीत हासिल कर प्रदेश में लोकप्रिय सरकार बनाएगी।इससे पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस मजबूती के साथ भाजपा के जन विरोधी नीतियों व निर्णयों का विरोध कर रही है।

उन्होंने कहा कि इस बढ़ती महंगाई के लिए भाजपा पूरी तरह दोषी है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों ने चार उप चुनावों में भाजपा को उसकी करनी का ट्रेलर पहले ही दिखा दिया है।उन्होंने कहा कि भाजपा का अब जाना तय है क्योंकि लोग इसकी नीतियों और तानाशाही निर्णयों से पूरी तरह परेशान है।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर नगर निगम चुनावों में उतरने को कहा।राठौर ने कहा कि भाजपा इन चुनावों को पार्टी चिन्ह पर करवाने से कतरा रही है।

उन्होंने कहा कि चार नगर निगम चुनाव पार्टी चिन्ह पर ही हुए थे है इसलिए प्रदेश में इन चुनावों के लिये दो कानून नही चल सकते।उन्होंने मांग की कि यह चुनाव भी पार्टी चिन्ह पर ही करावे जाने चाहिए।नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने इस दौरान अपने सम्बोधन में कहा कि  भाजपा अपने लोगों की जेवे भर रही है और देश के लोगों पर महंगाई थोप रही है।उन्होंने कहा कि आज इस महंगाई से हर घर का बजट बिगड़ता जा रहा है।उन्होंने कहा कि महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का यह प्रदर्शन एक जन आंदोलन है जो भाजपा को सत्ता से बाहर करेगा।

मुकेश ने विधायक विक्रमादित्य सिह पर अलगाववादी ताकतों के खिलाफ तिरंगा यात्रा निकालने पर पुलिस एफआईआर दर्ज करने की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार का यह कदम देश भक्ति के खिलाफ है।उन्होंने कहा कि सरकार उसके खिलाफ कार्यवाही नही करती जो देश,प्रदेश की अखंडता को धमकी दे रहा है।

मुकेश ने कहा कि समय आ गया है कि अब इन निकम्मी सरकार को सत्ता से बाहर कर दिया जाए।उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह नगर निगम चुनावों के बाद विधानसभा चुनावों के लिए भी कमर कस ले।उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में अगली कांग्रेस की ही

सरकार बनेगी जो लोगों की आकांक्षाओ को पूरा करेगी।इस अबसर पर पार्टी के अनेक कार्यकर्ता,युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवा दल,एनएसयूआई के पदाधिकारियों के अतिरिक्त अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश मामलों के सह प्रभारी तजिंदर पाल बिट्टू,कुसम्पटी के विधायक अनिरुद्ध सिंह,पूर्व विधायक हर्ष महाजन,आदर्श सूद, कांग्रेस महासचिव संगठन रजनीश किमटा,जिला शिमला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत छाजटा,कांग्रेस उपाध्यक्ष केहर सिह खाची,महासचिव महेश्वर चौहान, सेवा दल चीफ अनुराग शर्मा,महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल सहित पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी अन्यों के अतिरिक्त मौजूद थे।

Share:

editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *