मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री जी.एस. बाली के निधन पर शोक व्यक्त किया है, जिन्होंने आज नई दिल्ली के एम्स में  अंतिम सांस ली। वह 67 वर्ष के थे।


मुख्यमंत्री ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जी.एस. बाली नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे और वीरभद्र सिंह  मंत्रिमण्डल में वर्ष 2003 से 2007 और दोबारा वर्ष 2012 से 2017 तक मंत्री रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश और विशेषकर नगरोटा बगवां के लिए उनके योगदान को लोगों द्वारा लम्बे समय तक याद रखा जाएगा।


जय राम ठाकुर ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Share:

administrator

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *