ज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डाॅ. वाई एस परमार को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि डाॅ. परमार हिमाचल प्रदेश के निर्माता थे, जिन्होंने राज्य के विकास की मजबूत नींव रखी।

हमें इस दिन डाॅ. परमार के सपनों को साकार करने का संकल्प लेना चाहिए और राज्य की प्रगति और समृद्धि में योगदान देना चाहिए ताकि हिमाचल प्रदेश, देश में अग्रणी राज्य के रूप में उभर सके।


उन्होंने कहा कि डाॅ. परमार ने अपना पूरा जीवन लोगों के कल्याण और इस पहाड़ी राज्य के विकास के लिए समर्पित कर दिया। प्रदेश के विकास में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।

Share:

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *