भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने कहा है कि वह चोट से वापसी कर ज्यादा प्रभावी बनना चाहते हैं और टीम को इसी साल होने वाले टी-20 विश्व कप का खिताब दिलाना चाहते हैं। धवन टी-20 में शानदार फॉर्म में थे। चोट के कारण वह बाहर चले गए थे। श्रीलंका के साथ गुवाहाटी में होने वाले पहले टी-20 में वो वापसी करना चाहते थे लेकिन उनके प्लान पर बारिश ने पानी फेर दिया।
शिखर धवन के लिए 2019 काफी अच्छा नहीं रहा और वह चोटों के कारण टीम से अंदर-बाहर होते रहे। बाएं हाथ के यह सलामी बल्लेबाज पिछले साल अंगूठे में फ्रैक्चर के कारण आईसीसी वनडे इंटरनेशनल विश्व कप के बीच से बाहर हो गए थे। दिल्ली की ओर से खेलते हुए घुटने में चोट लगने के कारण वह दिसंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज में भी नहीं खेल पाए थे।
शिखर धवन ने बीसीसीआई डॉट टीवी से कहा, “पिछले साल मुझे काफी सारी चोटें लगी थीं, लेकिन यह खेल का हिस्सा है। यह नया साल है और मैं नई शुरुआत करने को तैयार हूं। यह लंबा सफर है।”
उन्होंने कहा, “मैं इस साल टीम के लिए और अपने लिए ज्यादा से ज्यादा रन बनाना चाहता हूं। मेरी कोशिश ज्यादा प्रभावी खिलाड़ी बनने की है ताकि मैं अपनी टीम के लिए ज्यादा से ज्यादा मैच जीत सकूं और टीम को विश्व कप दिला सकूं।”
बता दें कि आईसीसी टी20 विश्व कप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में इस साल 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक किया जाएगा। टीम से अंदर-बाहर होना कितना मुश्किल रहा, यह पूछे जाने पर दिल्ली के इस सलामी बल्लेबाज ने कहा, ”मैं हमेशा सकारात्मक रहता हूं, मैं हमेशा चीजों को सकारात्मक तरीके से लेता हूं।”
श्रीलंका के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम में वापसी करने वाले शिखर धवन ने कहा कि मौजूदा सीरीज उनके पास फॉर्म में वापसी करने के लिए शानदार मौका है।
उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज नाहन विकास खंड के सैनवाला में जल जीवन मिशन…
उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा ने आज यहां तीन दिवसीय जनगणना–2027 के प्रथम…
जनगणना देश का सबसे महत्वपूर्ण सांख्यिकीय कार्य है, जिसके आंकड़े विकास योजनाओं की आधारशिला तैयार…
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के कुलपति प्रो.…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को विकास खंड बिझड़ी के कई गांवों का दौरा करके…
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा ने पिछले तीन वर्षों…
View Comments