प्रियंका गांधी ने शेयर किया SP सिटी का वीडियो, कहा- BJP ने घोला जहर, अफसरों को संविधान की परवाह नहीं

खास बातें मेरठ के एसपी सिटी का वीडियो वायरल प्रियंका गांधी ने शेयर किया वीडियो ‘बीजेपी ने संस्थाओं में घोला सांप्रदायिक जहर’ नई दिल्ली: देशभर में नागरिकता कानून (Citizenship Amendment Act) का विरोध जारी है. बीते हफ्ते देश के कई राज्यों में इसके विरोध में हिंसक प्रदर्शन हुए थे. मेरठ में भी हिंसा की कई घटनाएं सामने आई थीं. अब वहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एसपी सिटी (Meerut SP City Video) अखिलेश नारायण सिंह दूसरे समुदाय के लोगों को धमकाते नजर आ रहे हैं. NDTV पर चलाए गए एसपी सिटी के इस वायरल वीडियो को अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने ट्वीट किया है. प्रियंका ने बीजेपी पर संस्थाओं में सांप्रयादिक जहर घोलने का आरोप लगाया है. प्रियंका गांधी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘भारत का संविधान किसी भी नागरिक के साथ इस भाषा के प्रयोग की इजाजत नहीं देता और जब आप अहम पद पर बैठे अधिकारी हैं तब तो जिम्मेदारी और बढ़ जाती है. भाजपा ने संस्थाओं में इस कदर सांप्रदायिक जहर घोला है कि आज अफसरों को संविधान की कसम की कोई कद्र ही नहीं है.’ Priyanka Gandhi Vadra ✔ @priyankagandhi भारत का संविधान किसी भी नागरिक के साथ इस भाषा के प्रयोग की इजाजत नहीं देता और जब आप अहम पद पर बैठे अधिकारी हैं तब तो जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। भाजपा ने संस्थाओं में इस कदर साम्प्रदायिक जहर घोला है कि आज अफसरों को संविधान की कसम की कोई कद्र ही नहीं है

बताते चलें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो 20 दिसंबर का बताया जा रहा है. मेरठ के एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह पूरी टीम के साथ प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए शहर के निसाड़ी गेट के पास एक गली में पहुंचे थे. वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि वह काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को पाकिस्तान जाने की हिदायत देते नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं, वह इलाके के लोगों को कीमत चुकाने की चेतावनी दे रहे हैं.

सबको साथ लिए बिना हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था नहीं चलाई जा सकती : राहुल गांधी

वीडियो में एसपी सिटी को कहते हुए सुना जा सकता है, ‘जो काली पट्टी और पीली पट्टी बांध रहे हो बता रहा हूं. उनसे कह दो पाकिस्तान चले जाएं. फ्यूचर काला होने में लगेगा सेकेंड भर, एक सेकेंड में सब काला हो जाएगा. देश में नहीं रहने का मन है, चले जाओ भैया. खाओगे यहां, गाओगे कहीं और का. बताओ#####.. नहीं-नहीं फोटो ले लिया हूं, बताऊंगा इनको. इनको बता देना#####. इस गली को मैं. गली मुझे याद हो गई है, याद रखना, मुझे याद हो जाता है तो नानी तक मैं पहुंचता हूं. याद रखिएगा आप लोग.. ###. तुम लोग भी कीमत चुकाओगे.

Share
Published by

Recent Posts

Mandi News: शिक्षा मंत्री ने की भारत स्काउट एंड गाइड की राज्य परिषद की बैठक की अध्यक्षता*

भारत स्काउट एंड गाइड की राज्य परिषद की बैठक आज शिक्षा मंत्री एवं उपाध्यक्ष रोहित…

10 hours ago

Kangra News : कांगड़ा में राज्य स्तरीय युवा आदान–प्रदान कार्यक्रम का उद्घाटन

कांगड़ा, 2 फरवरी: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत, कांगड़ा द्वारा…

2 days ago

Shimla News: केंन्द्रीय बजट 2026-27 हिमाचल के लिए निराशाजनक और अन्यायपूर्णराजस्व घाटा अनुदान बंद करना संघीय ढांचे पर प्रहार

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा…

3 days ago

Una News: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली हल्के में आयोजित हुए धार्मिक आयोजनों में की शिरकत

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (रविवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गोन्दपुर, दुलेहड़,…

3 days ago