पप्पू यादव के बिगड़े बोले- योगी मेरे राज्य में होते तो सीने पर चढ़कर 32 हड्डियां तोड़ देता

समस्तीपुर. जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) पर तीखा हमला बोला है. उन्‍होंने कहा कि अगर योगी आदित्यनाथ और पप्पू यादव एक ही राज्य में होते तो मैं सीने पर चढ़कर उनकी 32 हड्डियां तोड़ देता. समस्तीपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि इस देश में जब जुल्म बढ़ता है तो वो रुई की तरह उड़ जाता है. पप्पू यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस दौरान पागल तक का डाला.

समस्तीपुर में चल रहा है धरना
दरअसल, पप्पू यादव देर शाम समस्तीपुर के सरकारी बस पड़ाव में नागरिकता कानून एनआरसी के खिलाफ संविधान बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले शुरू हुए अनिश्चितकालीन सत्याग्रह को अपना समर्थन दे रहे थे. इस मौके पर पूर्व सांसद पप्पू यादव ने केंद्र सरकार सहित तमाम विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला किया. पूर्व सांसद पप्पू यादव यादव ने न्यूज़ 18 से बात करते हुए कहा कि लोकतंत्र में सत्याग्रह से बड़ा और आंदोलन क्या हो सकता है. पप्पू यादव ने कहा कि समस्तीपुर के जिलाधिकारी और प्रशासन द्वारा सत्याग्रह करने वाले लोगों को धमकी दी जा रही है साथ ही साथ ही उन्होंने कहा कहा कि आज जेएनयू जामिया जैसे मंदिरों पर हमला किया जा रहा है.

देश को तोड़ने की हो रही साजिश

पप्‍पू यादव ने कहा कि देश को तोड़ने की साजिश चल रही है और जो देश को बांटने की राह पर चल रहे हैं उसे देशभक्त का जा रहा है. पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव सहित पूरे विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्हें जन्मदिन की बधाई देने के लिए ट्वीट करने का वक्त होता है, लेकिन जब जेएनयू में हमले होते हैं उस पर ट्वीट करने का इनलोगों के पास वक्त नहीं होता है.

निशाने पर विपक्ष
पूर्व सांसद ने कहा कि 1 जनवरी के बाद इन विपक्षियों द्वारा एक भी ट्वीट नहीं किया गया है. पूरा देश डर के वातावरण में हो और विपक्ष घर में सोया हो व अपनी राजनीति में लगा हो यह मुल्क यह बर्दाश्त नहीं करेगा. पूर्व सांसद पप्पू यादव ने कहा कि इस वक्त उनकी पहली प्राथमिकता उत्तर प्रदेश को बचाना है, वहां के मंदिरों को बचाना है, वहां की बेटियों को बचाना है.

Share
Published by

Recent Posts

Hamirpur News:साल में दो बार जरूर करवाएं पशुओं का टीकाकरण

पशु पालन विभाग ने वीरवार को टौणी देवी के निकटवर्ती गांव छत्रैल में एक जागरुकता…

46 minutes ago

Himachal News: सप्लीमेंट्री बजट ने सुक्खू सरकार के वित्तीय प्रबंधन, अनुशासन और दूरदर्शिता की धज्जियाँ उड़ाई : जयराम ठाकुर

प्रदेश में सप्लीमेंट्री बजट का 70 प्रतिशत होना सरकार की आर्थिक नाकामी का प्रमाण पत्र…

1 hour ago

Sirmour News:सिरमौर में जल जीवन मिशन के तहत 1 लाख की 21 हज़ार पेयजल कनेक्शन जरी

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज नाहन विकास खंड के सैनवाला में जल जीवन मिशन…

19 hours ago

Kinnaur News: रिकांगपिओ में तीन दिवसीय जनगणना–2027 प्रशिक्षण शिविर का समापन

उपायुक्त किन्नौर ‌ डॉ अमित कुमार शर्मा ने आज यहां ‌ तीन दिवसीय जनगणना–2027 के प्रथम…

23 hours ago

Una News:जनगणना के आंकड़े सरकार की नीतियों और योजनाओं के निर्धारण की आधारशिला: जतिन लाल

जनगणना देश का सबसे महत्वपूर्ण सांख्यिकीय कार्य है, जिसके आंकड़े विकास योजनाओं की आधारशिला तैयार…

1 day ago

Himachal Pradesh: राज्यपाल से नौणी और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति ने भेंट कीं

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के कुलपति प्रो.…

1 day ago